उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव को लेकर देहरादून में चर्चा, पार्टी नेताओं के साथ सीएम धामी का मंथन

Uttarakhand News: लोकभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को राजधानी देहरादून में भाजपा की चुनावों को लेकर अहम बैठक हुई, जिसमें पार्टी नेताओं के साथ सीएम धामी ने भी विस्तृत चर्चा की।

इसके अलावा सीएम धामी ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए अयोध्या में उत्तराखंड के लोगों के लिए गेस्ट हाउस बनाने की भी बात कही।

Pushkar Singh Dhami News

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए पार्टी की ओर से आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भी शामिल हुए।

पार्टी की बैठक को लेकर सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "देहरादून में भाजपा उत्तराखण्ड की लोकसभा योजना बैठक में सम्मिलित हुआ। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।"

22 जनवरी को अयोध्या में सदियों का इंतजार पूरा होने जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर का उद्घाटन पूरे देश में उत्सव के तौर पर मनाया जाएगा। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के रामभक्तों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 'उत्तराखंड के लोग राम भक्त हैं। राम मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या में होगा। अयोध्या में भगवान रामलला विराजमान हो रहे हैं। उत्तराखंड के लोग अक्सर वहां आते रहेंगे, इसलिए जल्द ही हम वहां उत्तराखंड के लोगों के लिए गेस्ट हाउस बनाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+