केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, पूजा के बाद पुर्ननिर्माण कार्यों का लिया जायजा,पुरोहितों से मांगे सुझाव
kedarnath dham: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बाबा केदारनाथ के दर्शनों को श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं विश्व कल्याण की कामना की।
इसके बाद उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पुरोहित समाज के साथ वार्ता भी की।

एक दिवसीय दौरे पर बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तीर्थ पुरोहित समाज ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम मुख्य पुजारी से मिले। मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर विशेष पूजा अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर संपूर्ण विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना की।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा। करीब 20 मिनट पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन कर श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग का आशीर्वाद प्राप्त किया, साथ ही तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम में चल रहे निर्माण एवं अन्य कार्यों के संबंध में चर्चा कर सुझाव मांगे।
उन्होंने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का की समीक्षा करते हुए निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयबद्धता के साथ सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस बीच केदारनाथ धाम में पहुंचने पर तीर्थ पुरोहित समाज ने स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के तीर्थ पुरोहित आचार्य संजय तिवारी व श्री केदार सभा के अध्यक्ष पं राजकुमार तिवारी मंदिर गर्भगृह मे उनकी पूजा अर्चना की और उसके बाद मंदिर समिति कार्यालय में श्री केदार सभा के साथ करीब आधा घंटे तक वार्ता की गई। जिसमें चारधाम यात्रा व अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बीते दिनों दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद सीएम धामी की ये पहली यात्रा रही।












Click it and Unblock the Notifications