भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने किया याद
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पांचवी पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पांचवी पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सभा मे भावपूर्ण स्मरण कर
भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी की नींव रखने से लेकर विचारधारा आधारित सगठन की बुलंद इमारत खड़ा करने वाले जननायक को याद किया। उन्होंने एक स्वर में कहा कि 3 बार पीएम और 12 बार सांसद बने वाजपेई राजनैतिक सफलता के साथ वैचारिक नेतृत्व के लिए देश में सदैव अटल रहेंगे। वे राजनीति के अजात शत्रु हैं जिनकी विपक्षी भी मुक्ति कंठ से प्रशंसा करते थे।
इस दौरान उनके योगदान की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा, वे आज गठबंधन दौर की राजनीति को सफलतापूर्वक चलाने के पहले व्यक्ति रहे। परमाणु विस्फोट के समय विदेशी शक्तियों के दबाब में न आकार उन्होंने शांति के लिए शक्तिशाली होने के सिद्धांत का मूलमंत्र देश को दिया जिस पर मोदी सरकार आज पूरी तरह अमल कर रही है। इस अवसर पर लोगों ने श्रद्धेय अटल जी को उत्तराखंड राज्य निर्माण और विशेष राज्य का औधौगिक पैकेज देने के लिए विशेष रूप में याद किया।












Click it and Unblock the Notifications