केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले सीएम धामी, इन राजमार्गों और मसूरी टनल को लेकर हुई ये बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर राजमार्गों और मसूरी टनल को लेकर बात की।

CM pushkar Dhami met Union Minister Nitin Gadkari regarding highways Mussoorie tunnel

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से राजमार्गों में खैरना - रानीखेत, बुआखाल - देवप्रयाग, देवप्रयाग- गजा - खाड़ी, पाण्डुखाल - नागचुलाखाल-बैजरों, बिहारीगढ़- रोशनाबाद, लक्ष्मणझूला - दुगड्डा - मोहन-रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और 189 किमी0 के काठगोदाम-भीमताल धानाचूली- मोरनोला- खेतीखान - लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने का अनुरोध किया। साथ ही सीएम ने गड़करी से मसूरी टनल का कार्य उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को आवंटित किये जाने का भी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया।

देहरादून दिल्ली एलीवेटड रोड के निर्माण में तेजी लाये जाने पर आभार जताया

उत्तराखंड दौरे पर आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सीएम धामी ने मुलाकात की। सीएम ने देहरादून दिल्ली एलीवेटड रोड के निर्माण में तेजी लाये जाने पर उनका आभार जताया। सीएम ने केंद्रीय मंत्री से देहरादून-टिहरी टनल के निर्माण की डीपीआर में भी शीघ्रता की अपेक्षा की। सीएम ने गडकरी से राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजे गये प्रस्तावों को भी मंजूरी दिये जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गडकरी को अवगत कराया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 06 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी थी, जिसकी स्वीकृति भारत सरकार से अद्यतन प्रतीक्षित है। सीएम ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मसूरी की महत्वपूर्ण 02-लेन टनल परियोजना के कार्यों हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन0एच0ए0आई0) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस परियोजना के प्रथम चरण के सभी कार्यों को लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड द्वारा प्रभावी तरीके एवं समयबद्धता के साथ किया जा रहा है। यह परियोजना लगभग 2 हजार ​करोड़ की है। परियोजना का कार्य उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को प्राप्त होने पर राज्य सरकार को एजेन्सी चार्जेज के फलस्वरूप लगभग 60 करोड़ प्राप्त होंगे।

देहरादून रिंग रोड का कार्य एनएचएआई द्वारा किया जा रहा

उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा चारधाम परियोजना के अधिकांश भाग का कार्य, राज्य में फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य, टनल निर्माण कार्य समयान्तर्गत एवं दक्षता से किये गये है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी जाने वाले पर्यटक देहरादून शहर से होते हुए ही मसूरी जाते हैं, जिस कारण शहर में वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। देहरादून रिंग रोड का कार्य एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है। यह कार्य एन०एच०- ( ओ०) के अन्तर्गत स्वीकृति के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार में विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने गडकरी को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों में आपदा से क्षतिग्रस्त हुये मार्गों को सुचारू किये जाने के लिए एफ०डी०आर० (सी०) के अन्तर्गत 1 हजार 2 सौ 95.07 लाख का भुगतान किये जाने के लिए प्रस्ताव सचिव, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किया गया है।

Recommended Video

    Earthquake: Uttarakhand के Uttarkashi में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+