उत्तराखंड: सीएम धामी ने विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाजन का दंश झेलने वाले व्यक्तियों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विभाजन का दंश झेलने वाले व्यक्तियों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

CM pushkar Dhami honored the families of the fighters who suffered the pain of partition

मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर में बंगाली समुदाय के लिए विशिष्ट बंग भवन का निर्माण किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अपनी मातृ भाषा में पठन का प्रावधान है, बंगाली समुदाय भी अपनी भाषा मे शिक्षा ले सके, इस दिशा में कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाली अनुसूचित जाति के समुदाय को उत्तराखण्ड में भी एससी का दर्जा मिल सके इस संबंध में केंद्र को पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव की कमियों को दूर करते हुए पुनः केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 14 अगस्त को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" मनाने का निर्णय लिया। तब से यह दिन मनाया जा रहा है, जिससे हम अपने उन लाखों सेनानियों व परिवारजनों से बिछड़े लोगों के बलिदान को याद कर सकें।

उन्होंने कहा कि इस विभाजन में अपने प्राणों की आहूति देने वाले कई सेनानियों व अन्य लोगों का अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया था। यह दिन उन सभी की याद दिलाता है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। देश के बंटवारे ने सामाजिक एकता, सामाजिक सद्भाव व मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+