CM धामी ने सख्त लहजे में दी चेतावनी, एकता के साथ खिलवाड किया तो होगी ये कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से क्षेत्रवाद को लेकर बयानबाजी जारी है। जिसको लेकर प्रदेशभर में सियासत भी जमकर हो रही है। भाजपा हो या कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं के इस मसले पर लगातार बयानबाजी जारी है। जिसको लेकर अब सीएम धामी ने सख्त संदेश दिया है।

सीएम धामी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि मंत्री,विधायक,सांसद या कोई हो, राज्य की एकता प्रतिष्ठा पर गलत टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को हमारी सरकार बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी।

CM PUSHKAR Dhami gave strict warning if unity messed with then action will taken know whole matter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी उत्तराखंडवासी एकजुट रहें और किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "एक उत्तराखंड, एक उत्तराखंडी" की भावना के साथ प्रदेश के विकास में योगदान दें।

मुख्यमंत्री धामी ने मंच से सख्त लहजे में संदेश दिया कि उत्तराखंड की एकता और अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह मंत्री, सांसद, विधायक हों या आम नागरिक-किसी को भी भड़काऊ बयान देने की छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार ऐसे किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेगी और उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री का यह बयान प्रदेश में बढ़ते भ्रामक प्रचार और अफवाहों के बीच आया है, जिससे लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रदेश के हित में सकारात्मक भूमिका निभाएं। उत्तराखंड सरकार प्रदेश की शांति और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं

बता दें कि सदन में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के एक बयान के बाद से पूरे प्रदेश भर में बवाल जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। सत्ता पक्ष या विपक्ष दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है।

आए दिन मंत्रियों और विधायकों के बयान वायरल हो रहे हैं। जिसको लेकर कई बार आपत्तियां भी सामने आ चुकी हैं। सोशल मीडिया में भी इसको लेकर जमकर ​टिप्पणियां हो रही हैं। जिससे भाजपा और राज्य सरकार दोनों ही अलर्ट हो गई हैं। पार्टी ने भी अपने नेताओं को संयम के साथ बोलने को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मुद्दे पर मंत्री को बुलाकर नसीहत दे चुके हैं। साथ ही लोगों से भी इस मुद्दे को छोड़ने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में ये विवाद पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। आए दिन सोशल मीडिया में मंत्री के खिलाफ लोग मोर्चा खोल रहे हैं। जिससे परिस्थितियां आए दिन बदलती जा रही हैं। ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी को खुद सामने आकर इस मामले में लोगों से संयम बरतने और गलत टिप्पणी न करने की अपील के साथ ही सख्त संदेश भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+