मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर CM धामी का बड़ा बयान: शुभ मुहूर्त आएगा...क्या फिर से चौंकाने जा रही BJP, जानिए कैसे

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर एक बार फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने अंदाज में जबाव देते हुए विराम लगा दिया है। जिससे फिर से विधायकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की खबरें जोर पकड़ रही हैं।

इस बीच सीएम धामी दो बार दिल्ली दौरे पर जा चुके हैं। जितनी बार सीएम धामी दिल्ली गए, उतनी बार मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हुई। विधायकों कीे भी दिल्ली दौड़ की खबरें सामने आने लगी। पिछली बार भी सीएम धामी ने कैबिनेट विस्तार पर विराम लगाया।

CM PUSHKAR DhamI big statement cabinet expansion Shubh Muhurta will come BJP going surprise again

इस बार सीएम ने अलग अंदाज में जबाव दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक महीने से कैबिनेट विस्तार व बदलाव की चर्चा हो रही है, धन सिंह भी यहीं हैं और मैं भी यहीं हूं। शुभ मुहूर्त आ जाएगा और आपको पता लग जाएगा।

सीएम ने कहा कि आप लोग पिछले कई दिनों से इस पर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा किमैं आप सभी से अपेक्षा करता हूं कि राज्य में जिन चीजों का सिर पैर नहीं होता है, उन पर चर्चाएं कैसे होती हैं? पत्रकारिता और मीडिया की प्रमाणिकता बनी रहनी चाहिए। कभी ये परिवर्तन वो परिवर्तन, आप लोग एक महीने से इसे चला रहे हैं।

एक महीने से स्थिति जस की तस है। प्रमाणिकता किसकी खराब हो रही है। धन सिंह भी यहीं हैं और मैं भी यहीं हूं। शुभ मुहूर्त आ जाएगा और आपको पता लग जाएगा। सीएम के इस जबाव से साफ संकेत हैं कि फिलहाल मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो रहा। हाईकमान से इस पर मंजूरी नहीं मिल पाई है।

इसको लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चा है। एक चर्चा है कि पहले प्रदेश अध्यक्ष और संगठन का चुनाव पूरा किया जाएगा। इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है। जो कि नवरात्र में हो सकता है। दूसरी चर्चा ये है कि पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। इसके बाद ही प्रदेश की सियासी समीकरणों के हिसाब से विस्तार हो पाएगा। हालांकि भाजपा कभी भी कहीं भी चौंका सकती है। ऐसे में कुछ भी संभव है। जिसका सबको इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+