सीएम धामी ने की नानकमत्ता क्षेत्र के विकास के लिए मिनी मास्टर प्लान बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता पहुंचकर मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता क्षेत्र के विकास के लिए मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा की।

 CM pushkar Dhami announced to prepare a mini master plan for the development of Nanakmatta area.

मुख्यमंत्री धामी ने सभी को भक्ति और शक्ति के प्रतीक दुर्गा महोत्सव, शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, भैया दूज, गोवर्धन पूजा, रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। धामी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें मां दुर्गा के इस भव्य मंदिर का उद्घाटन कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बंगाली समाज का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, राजा राम मोहन राय सहित बंगाल के महान सपूतों को नमन किया, जिन्होंने समाज को एक नई राह दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल की भूमि से निकले महान व्यक्तित्वों ने जब जैसी आवश्यकता पड़ी तब शस्त्र और शास्त्र से, त्याग और तपस्या से मां भारती की सेवा की है।

उन्होंने कहा कि चेतना हो या अध्यात्म, विज्ञान हो या कला और संस्कृति हर क्षेत्र में बंगाल ने देश को प्रगति की राह दिखाई तथा पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व भारत की एकता और पूर्णता का पर्व भी है। बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की इस पूर्णता को एक नई चमक देती है, नए रंग देती है, नया श्रृंगार देती है। ये बंगाल की जागृत चेतना का, बंगाल की आध्यात्मिकता का, बंगाल की ऐतिहासिकता का प्रभाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में रहने वाले हमारे बंगाली परिवारों की अर्से से कई मांगें लंबित थी, जिसे हमारी सरकार ने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज के बच्चों के प्रमाण पत्र से ''पूर्वी पाकिस्तान'' शब्द हटाने और नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने का काम सरकार ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में बंग भवन बनाया जायेगा और विभाजन विभीषिका स्मृति स्थल भी बनाया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+