निकाय चुनाव 2025: प्रचार के आखिरी दिन CM धामी के धमाकेदार दौरे, किन-किन सीटों पर लगाया जोर,जानिए क्या कहा

Civic Elections 2025:निकाय चुनाव 2025 के लिए 23 जनवरी को मतदान होना है। ऐसे में आज 21 जनवरी को प्रचार के आखिरी दिन सभी सियासी दलों ने पूरा जोर लगा दिया। आखिरी दिन भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम पुष्कर सिंह धामी का धमाकेदार प्रचार जारी रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पहले उत्तरकाशी के बडकोट बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र,नगर पालिका पुरोला,नौगांव नगर पंचायत से पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के प्रत्याशी को जीताने की अपील की।इसके बाद रुड़की, हरिद्वार में विशाल रोड शो और देहरादून से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोड शो में भाग लिया।

Civic Elections 2025 CM PUSHKAR Dhami explosive campaign last day campaign which seats know what

सीएम ने निकाय चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी के विकासात्मक एजेंडे को समर्थन दें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से "डबल इंजन सरकार" की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है।

यह सेवा पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि राज्य में धर्मांतरण, दंगा रोकने और भूमि तथा थूक जिहाद पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकारों और कर्तव्यों के तहत जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी उत्तराखंड के वास्तविक मुद्दों पर सही दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि राज्य में विकास की गति को और तेज किया जा सके और प्रदेश को समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+