चंपावत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे भाजपा के प्रत्याशी, 9 मई को करा सकते हैं नामांकन
भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने चंपावत से धामी को बनाया प्रत्याशी
देहरादून, 5 मई। भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने चंपावत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 31 मई को मतदान होना है तो 3 जून को मतगणना होगी।

9 मई को नामांकन दाखिल करा सकते हैं
सीएम पुष्कर सिंह धामी 9 मई को चंपावत से अपना नामांकन दाखिल करा सकते हैं। इस संबंध में तैयारियों पूरी हो गईं हैं। सीएम धामी के नामांकन के दौरान शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। माना जा रहा है कि बीजेपी अपनी पूरी ताकत से इस नामांकन में उतरेगी। इधर कांग्रेस भी जल्द ही अपने प्रत्याशी के चयन का एलान कर सकती है। बता दें कि चंपावत से भाजपा के विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब चंपावत सीट पर पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव लड़ेंगे।
चंपावत विधानसभा सीट पर विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications