Uttarakhand: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना लागू, जानिए कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति, कौन होंगे पात्र?
उत्तराखंड में विश्वविद्यालयों और सरकारी कॉलेजों में स्नातक, स्नातकोत्तर के मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना को लांच किया गया है।

उत्तराखंड में अब बोर्ड के मेधावी छात्रों के बाद विश्वविद्यालयों और सरकारी कॉलेजों में स्नातक, स्नातकोत्तर के मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना को लांच किया गया है। यह छात्रवृत्ति हर पाठ्यक्रम में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले छात्रों को दी जाएगी।
75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी
योजना के पात्र स्नातक पाठ्यक्रम के वही मेधावी छात्र होंगे जो अपनी इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाए होंगे। दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों को पिछले साल 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी होने या कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करने पर यह छात्रवृत्ति मिलेगी। स्नातक पाठ्यक्रम में किसी विषय में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को क्रमश: तीन हजार, दो हजार और डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। हालांकि, इसके लिए छात्रों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाने जरूरी होंगे।
शीर्ष तीन छात्रों को छात्रवृत्ति
इसके अलावा अगर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम दो साल का है तो पहले साल प्राप्त अंकों के आधार पर शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों को क्रमश: 5000,3000 और 2000 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। स्नातक पाठ्यक्रम के आखिर में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को एक मुश्त 35 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपये भी मिलेंगे।
एक मुश्त प्रोत्साहन राशि
स्नातकोत्तर पाठयक्रम के आखिर में भी प्राप्तांकों का कुल प्रतिशत निकाला जाएगा, प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों को एक मुश्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 60 हजार, 35 हजार और 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति डीबीटी के जरिए दो किश्तों में दी जाएगी। इस योजना से राज्य सरकार के खजाने पर सालाना 17 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
ये होंगे पात्र-
- स्नातक के मेधावी, इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले।
- दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्र, जिनकी पहले साल 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी होने या कम से कम 60 प्रतिशत अंक होंगे।
कितनी छात्रवृत्ति-
Recommended Video

- स्नातक पाठ्यक्रम में किसी विषय में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को क्रमश: तीन हजार, दो हजार और डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह।
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों को क्रमश: 5000,3000 और 2000 रुपये प्रतिमाह।
- स्नातक पाठ्यक्रम के आखिर में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को एक मुश्त 35 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपये भी मिलेंगे।
- स्नातकोत्तर पाठयक्रम के आखिर में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों को एक मुश्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 60 हजार, 35 हजार और 25 हजार रुपये।












Click it and Unblock the Notifications