Char dham yatra: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे और कहां करा सकते हैं पंजीकरण, एक दिन में इतनों को ही मौका

उत्तराखंड की​ विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन आज से एक बार फिर शुरू हो गये हैं।

सरकार ने धामों में भारी भीड़ को देखते हुए बीते 15 मई से 31 मई तक के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए थे।

Char Dham Yatra Offline registration starts know how where you can register only get chance day

चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू हो चुकी है। लगातार श्रद्धालुओं का सैलाब चार धाम यात्रा पर नजर आ रहा है। ऐसे में सरकार को बीच बीच में पंजीकरण पर रोक लगानी पड़ रही है। साथ ही 10 जून तक वीआईपी यात्रा पर भी रोक है। इस बीच सरकार ने ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था ऋषिकेश व हरिद्वार से शुरू की थी।

जो कि बीते कई दिनों से बंद थी। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए हरिद्वार पंजीकरण केंद्र को 1500 का स्लॉट अलॉट किये गये हैं। हरिद्वार में प्रत्येक धाम के लिए 1500 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। हालांकि पहले दिन पंजीकरण खुलते ही हरिद्वार में पंजीकरण केंद्र पर 12 बजे से पहले ही स्लॉट खत्म हो गया। जिसके बाद सुबह से खड़े यात्रियों ने जमकर हंगामा कर दिया।

हंगामा इस कदर बढ़ गया कि यात्रियों को समझाने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा। धामों में भीड़ बढ़ने से प्रशासन ने 13 मई को ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद 15-16 मई को पंजीकरण पर रोक जारी रही।

बाद में यह तिथि 19 मई फिर 31 मई तक बढ़ा दी गई। 23 मई से प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण की व्यवस्था की है। अस्थायी पंजीकरण का कोटा 1,000 से कई बार में बढ़ाकर वर्तमान में 4,500 है। शुक्रवार को भी तीर्थयात्रियों से अस्थायी पंजीकरण के फॉर्म जमा करवाए गए।

शनिवार से ट्रांजिट कैंप में चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण करना शुरू किया। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं। शनिवार से एक दिन में 3000 श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण करने का निर्णय लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+