Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा को लेकर जारी की गई एडवाइजरी, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
Char Dham Yatra: उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने चार धाम यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि यात्रा करने वाले यात्री एडवाइजरी को पहले जान लें।

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार इसको लेकर विशेष तैयारी की है। यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इस बीच उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने चार धाम यात्रा को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। चार धाम यात्रा करने वाले यात्रियों को यह एडवाइजरी जान लेना चाहिए।
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने ट्वीट कर कहा कि बारिश और बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तराखंड के जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
साथ ही कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। वहीं प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है। कई इलाकों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसको लेकर एजवाइजरी जारी की गई है। जिससे चार धाम की यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत न हो।
यह भी पढ़ें- Char dham yatra: मौसम को लेकर अलर्ट, यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह, जानिए क्या है अपडेट












Click it and Unblock the Notifications