Char dham yatra: मौसम को लेकर अलर्ट, यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह, जानिए क्या है अपडेट
चार धाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इनमें वे जिले भी शामिल हैं, जहां चारों धाम की यात्रा चल रही है। उत्तराखंड के चार जिलों में पांच दिनों के लिए बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है।

चार धाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें वे जिले भी शामिल हैं, जहां चारों धाम की यात्रा चल रही है। यात्रा के बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के चार जिलों में पांच दिनों के लिए बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की है। साथ ही प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
धामों और आसपास बर्फबारी
बद्रीनाथ के कपाट खुलते ही अब चारों धाम की यात्रा सुचारू रुप से शुरू हो गई है। लेकिन धामों और आसपास बर्फबारी लगातार रुक-रुक जारी है। जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। 28 अप्रैल के लिए भी मौसम विभाग ने पांच जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्का हिमपात हो सकता है। चारों धाम की यात्रा रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में ही संचालित हो रही है।
30 अप्रैल को आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की और से यलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 अप्रैल को ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री में बूंदाबांदी के साथ हल्का हिमपात हुआ। जबकि, गंगोत्री धाम में बौछारें पड़ीं। आसपास की तमाम चोटियों पर बर्फबारी जारी है। जिससे धामों में जबरदस्त ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने यात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी है।
गोमुख ट्रैक अगले एक सप्ताह के लिए बंद
उत्तरकाशी जिले में अधिक बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए गंगोत्री नेशनल पार्क प्रशासन ने उत्तरकाशी के गोमुख ट्रैक को अगले एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया था। आदेश में कहा गया है कि मौसम अनुकूल रहने पर ही पर्यटकों को गोमुख की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications