Char dham yatra: घोड़े-खच्चरों की निगरानी के लिए 30 सदस्यीय म्यूल टास्क फोर्स तैनात, पशु क्रुरता पर सरकार सख्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर घोड़े-खच्चरों को लेकर पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने निर्देश जारी किए हैं। घोड़े-खच्चरों के साथ क्रूरता न हो, इसकी निगरानी के लिए 30 सदस्यीय म्यूल टास्क फोर्स तैनात किए गए हैं।

चारधाम यात्रा मार्गों पर घोड़े-खच्चरों को लेकर उत्तराखंड सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। पशुपालन विभाग की ओर से पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने निर्देश जारी कर साफ कहा कि यात्रा मार्ग में किसी भी कीमत में घोड़े-खच्चरों के साथ क्रूरता न हो। इसकी निगरानी के लिए 30 सदस्यीय म्यूल टास्क फोर्स तैनात किए गए हैं। साथ ही घोड़े-खच्चरों चिकित्सा सुविधा के लिए पशु चिकित्सक तैनात किए गए हैं।
केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के लिए घोड़े खच्चरों का संचालन
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के लिए घोड़े खच्चरों का संचालन किया जाता है। जो कि केदारनाथ यात्रा की रीढ़ मानी जाती है। पैदल मार्ग पर कई बार घोड़े खच्चरों को जबरन यात्रा में शामिल कर उनके साथ पशु क्रुरता की शिकायत भी सामने आती रहती है। जो कि पिछले सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस वजह से कई पशुओं की पिछले सीजन में मौत भी हुई।
पशुपालन मंत्री सख्त
जिसके बाद धामी सरकार ने इसे गंभीरता से लिया। इस बार पहले से ही पैदल मार्ग पर घोड़े खच्चरों की व्यवस्थाएं सुधारने की कोशिश की गई। बावजूद इसके कई जगह से पशु क्रुरता की शिकायतें आ रही है। जिस पर पशुपालन मंत्री सख्त हो गए हैं। इसके लिए मंत्री ने निर्देश जारी कर सख्त हिदायत दी है कि यात्रा मार्ग में किसी भी कीमत में घोड़े-खच्चरों के साथ क्रूरता न हो। इसके साथ ही पशुपालन विभाग ने 30 सदस्यीय म्यूल टास्क फोर्स तैनात किए हैं जो कि पैदल मार्गों पर पशुओं की निगरानी करेगा। पैदल मार्गों पर विभाग ने पशु चिकित्सक भी तैनात किए हैं, जिससे जानवरों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
-
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट












Click it and Unblock the Notifications