Char Dham Yatra 2025 के लिए ऑफ़लाइन पंजीकरण 28 अप्रैल से होंगे शुरू, जानिए कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन
Char Dham Yatra 2025 चार धाम यात्रा 2025 के लिए ऑफ़लाइन पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर, हरबर्टपुर में 65 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे। ऋषिकेश में 30, हरिद्वार में 20, हरबर्टपुर में 15 पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे।
समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का ठहरने वाले स्थान पर ही पंजीकरण होगा। ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च से जारी है। अब तक 18 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। इस बार 60 प्रतिशत ऑनलाइन न व 40 प्रतिशत ऑफ़लाइन व्यवस्था के तहत पंजीकरण होंगे।

चार धाम यात्रा का श्रीगणेश 30 अप्रैल को होगा। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ के दो मई व बद्रीनाथ के चार मई को कपाट खुलेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है, जिन जिलों से चारधाम यात्रा होकर गुजरेगी, उन जिलों के लिए सरकार ने 12 करोड़ 75 लाख रुपए का बजट जारी किया है।
उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। ।कहा कि यात्रा सुचारू रूप से चलेगी। उन्होंने कहा कि सभी यात्री अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर ही यात्रा पर निकलें और नियमों का पालन करें। उधर श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस बार 25 मई को खोले जाएंगे।। इसके तहत जल्द इस आस्था पथ पर पसरी बर्फ को हटाने का काम शुरू हो जाएगा।
Char Dham Yatra 2025
गुरुद्वारा श्री गोविंदघाट के सीनियर मैनेजर सरदर सेवा सिंह ने बताया कि सेना के जवानों के साथ हमारे गुरुद्वारा के सेवादार भी श्री हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर निरीक्षण के लिए गए थे। जो अब वापस लौट आए हैं। श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट कमेटी की एक विशेष रेकी टीम सेना के जवानों के साथ गोविंद धाम घांघरिया से लेकर श्री हेमकुंड साहिब तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर गोविंदघाट लौट आई है।
घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक इस आस्था पथ पर पसरे हिमखंडों को काटकर संगतों के लिए बर्फ हटाकर पैदल रास्ता तैयार करने के लिए भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी गोविंद घाट पहुंच रही है। गुरु धाम में अभी भी 5 फीट से ज्यादा बर्फ मौजूद है. हेमकुंड साहिब परिसर से लेकर अमृत कुंड सरोवर तक का मार्ग बर्फ से ढका हुआ है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications