Char dham yatra 2025: चार धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां तय, जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त
Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड के चार धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां तय हो गई है। दशहरे पर्व पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय की गई। 25 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर और केदारनाथ व यमुनोत्री के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होंगे।
पौराणिक एवं धार्मिक परंपराओं के निर्वाहन करते हुए भगवान बदरी विशाल के मुख्य पुजारी रावल धर्माधिकारी और मंदिर समिति के अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच पंचांग गणना के साथ 25 नवंबर 2025 को भगवान बद्री विशाल के मंदिर शीतकाल के लिए बंद होने की घोषणा कर दी गई है।

इस दौरान मुख्य पुजारी राहुल द्वारा यह घोषणा की गई बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि धार्मिक परंपराओं का निर्माण करते हुए मुख्य पुजारी एवं धर्म अधिकारी द्वारा पंचांग की गणना की गई जिसके तहत यह तिथि 25 नवंबर 2025 तय हुई है।
गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्तूबर को बंद होंगे
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ बंद होंगे। इसके बाद मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में होंगे। उसके बाद मां गंगा की विग्रह डोली में भोग मूर्ति को आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए ले जाया जाएगा। 22 अक्टूबर की रात को मां गंगा की डोली मुखबा गांव से करीब 2 किमी की दूरी पर स्थित मार्कंडेय मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। उसके बाद अगले दिन 23 अक्टूबर को दोपहर में गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव पहुंचेगी।
यमुनोत्री के कपाट 23 अक्टूबर, बंद किए जाएंगे
यमुनोत्री के कपाट इस वर्ष 23 अक्टूबर, यम द्वितीया पर्व पर विधिपूर्वक शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां यमुना का शीतकालीन प्रवास खरशाली स्थित यमुना मंदिर में होगा, जहां छह महीने तक उनकी पूजा-अर्चना और दर्शन किए जा सकेंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति ने बताया कि कपाटबंदी विशाखा नक्षत्र, आयुष्मान योग और अमृत बेला में की जाएगी। समारोह में समेश्वर देवता की डोली की अगुवाई में मां यमुना की उत्सव डोली भी शीतकालीन गद्दी स्थल के लिए रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications