Char dham yatra 2023: मोबाइल ऐप से आसान होगी यात्रा, ये मिलेगी सुविधाएं
एनआईसी की ओर से ऐप तैयार किया जा रहा है। ऐप के जरिए चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को वाहनों के पंजीकरण से लेकर ट्रिप कार्ड तक की सुविधा मिलेगी।

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार की और से तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस बार सरकार पहले से बेहतर हर तरह की सुविधा देने के प्रयास में जुटी है। खास बात है कि यात्रा से संबंधित हर प्रकार की सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म में लाने की पहल की जा रही है। इसके लिए मोबाइल ऐप तैयार हो रहा है। जिसे परिवहन विभाग तैयार कर रहा है। एनआईसी की ओर से यह ऐप तैयार किया जा रहा है। इस ऐप के जरिए चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को वाहनों के पंजीकरण से लेकर ट्रिप कार्ड तक की सुविधा मिलेगी। मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में ऐप तीर्थयात्रियों के लिए गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा।
ऐप से यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं देने की तैयारी
चारधाम यात्रा का आगाज 22 अप्रैल से होने जा रहा है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। सबसे पहले गंगोत्री व यमुनोत्री के 22 अप्रैल को कपाट खुलेंगे। इसके बाद केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट, वॉट्सएप, ऐप और टोल फ्री नंबर का विकल्प दिया गया है। यात्रियों को हर तरह की सुविधा देने के लिए सरकार कोशिश कर रही है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य और परिवहन पर विशेष फोकस है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा दी जाए। इसके लिए यात्रियों को पूरी जानकारियां और सुविधाएं एक मोबाइल पर देने की तैयारी है। जिसके लिए ऐप तैयार किया जा रहा है। यात्रा के दौरान देश भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जिनको सही जानकारी का प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता। ऐसे में परिवहन विभाग का एनआईसी की और से बनाए जा रहे ऐप से यात्रियों को सभी तरह की सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications