Char dham yatra 2023: 13 दिनों में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 2 लाख पार, केदारपुरी को लेकर जबरदस्त उत्साह

चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 13 दिनों में 2 लाख पार कर चुका है। केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

Char dham yatra 2023: registration figure crossed 2 lakh in 13 days kedarnath tremendous enthusiasm

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 2 लाख पार कर चुका है। ये आंकड़ा 13 दिनों का है। 21 फरवरी को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया था। सबसे ज्यादा उत्साह केदारनाथ धाम को लेकर है। केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

केदारपुरी के दर्शन के लिए जबरदस्त उत्साह

अभी केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के लिए ही पंजीकरण हो रहे हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए औपचारिक रूप से कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद ही दोनों धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इधर भक्तों में केदारपुरी के दर्शन के लिए जबरदस्त उत्साह है। केदारपुरी में होटल, होम स्टे में बुकिंग के लिए भी जबरदस्त मारामारी देखने को मिल रही है। जो कि बीते 10 दिनों से ज्यादा बढ़ गई है। होम स्टे को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। होम स्टे संचालक तिलक खाली ने बताया कि पिछले बार की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। लगातार लोगों की क्वेरी और बुकिंंग आ रही है। स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड टूटेगा।

वीवीआईपी, वीआईपी दर्शन कराने के लिए प्रोटोकॉल व नोडल अधिकारी तैनात

चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन खुलते ही सरकार भी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियों में जुटी है। इसके लिए एसओपी का भी इंतजार है। इस बीच कई निर्णय भी मंदिर समिति और प्रशासन लेने में जुटे हैं। केदारनाथ में वीवीआईपी, वीआईपी यात्रियों को दर्शन कराने के लिए बीकेटीसी और प्रशासन प्रोटोकॉल व नोडल अधिकारी तैनात करेंगी। ये अधिकारी धाम में विशिष्ट राज्य अतिथियों और गणमान्य यात्रियों को दर्शन कराएंगे। जिससे आम श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही केदारनाथ में वीआईपी व वीवीआईपी यात्रियों से दर्शन के लिए न्यूनतम शुल्क लेने पर विचार किया जा रहा है।

चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से
इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। राज्य सरकार ने इस बार चार तरीके से पंजीकरण कराने की सुविधा दी​है। जिसके जरिए लगातार रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। वर्तमान में बद्रीनाथ व केदारनाथ के लिए ही रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलने के शुभ मुर्हुत तय होते ही रजिस्ट्रेशन खोल दिए जाएंगे।
वेबसाइट : registrationandtouristcare.uk.gov.in
वॉट्सएप : 8394833833 नंबर पर ''''yatra'''' लिखकर भेजें
ऐप : touristcareuttarakhand
टोल फ्री नंबर : 01351364 (अन्य राज्यों के लिए)

Recommended Video

    Holi 2023: Uttarakhand CM Dhami और पूर्व CM Harish Rawat ने खेली होली | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+