Char dham yatra 2023: उमड़ रहा श्रद्धालुओं का हुजूम, एक माह पहले बन गया रिकॉर्ड, 46.49 लाख का आंकड़ा पार
Char dham yatra 2023: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक 46.49 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। जो कि पिछले साल के 46.29 लाख के रिकॉर्ड को पार कर चुका है। ।बता दें कि अभी यात्रा में एक माह से ज्यादा का समय बचा है और जिस तरह की भीड़ चारों धाम में नजर आ रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार नया रिकॉर्ड बनेगा, जो कि 50 लाख को पार कर सकता है।

केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। एक दिन में चारधाम और हेमकुंड साहिब में 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। अब तक केदारनाथ में 15 लाख 31 हजार 946, बदरीनाथ में 14 लाख 57 हजार 755, गंगोत्री में 8 लाख 16 हजार 362, यमुनोत्री में 6 लाख 73 हजार 462 व हेमकुंड साहिब 1 लाख 69,467 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
मानसून के विदा होते ही चारों धामो में श्रद्धालुओं की संख्या अचानक से बढ़ गई है। सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ में नजर आ रही है। जहां गौरीकुंड से ही पैदल मार्ग में पांव रखने की जगह तक नहीं मिल रही है। कुछ ऐसा ही नजारा बाबा केदार की नगरी में नजर आ रहा है। केदारनाथ में जबरदस्त उत्साह श्रद्धालुओं में नजर आ रहा है। जबकि चारों धाम में ठंड भी बढ़ गई है।
इस बार 22 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का आगाज हुआ। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यात्रा का संचालन शुरू हुआ। बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय होगी। केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भैया दूज के दिन बंद करने की परंपरा है। अभी केदारनाथ यात्रा के लिए 40 दिन शेष रह गए हैं। गंगोत्री के कपाट अन्नकूट के अवसर पर बंद किए जाएंगे, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक 46.49 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। जो कि पिछले साल के 46.29 लाख के रिकॉर्ड को पार कर चुका है। केदारनाथ में 15 लाख 31 हजार 946 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। pic.twitter.com/2Y5MPAjWEl
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) October 6, 2023












Click it and Unblock the Notifications