Char dham yatra 2023: सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद करेंगे यात्रियों का स्वागत, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

22 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा शुरू हो जाएगी। 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ऋषिकेश में यात्रियों का स्वागत करेंगे। सरकार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की योजना बना रही है।

Char dham yatra 2023: CM Pushkar Singh Dhami welcome passengers flowers showered helicopter

चार धाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 22 अप्रैल से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके लिए सरकार से प्रशासन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली है। यात्रा के शुभारंभ के लिए सरकार की और से विशेष तैयारियां की गई है।

मुख्यमंत्री यात्रियों का स्वागत करेंगे
कल 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ऋषिकेश में यात्रियों का स्वागत करेंगे। सरकार यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करने की योजना भी बना रही है। भाजपा ने सरकार से आपदा की स्थिति होने पर खाने पीने की अलग से व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।

मुख्य सचिव ने जायजा लिया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सरकार के अन्य मंत्री व अधिकारी ऋषिकेश में यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत करेंगे। हेलीकॉप्टर से यात्रियों पर पुष्प वर्षा भी होगी। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने चारों धामों में तैयारियों का जायजा लिया। यात्रा के मद्देनजर लोनिवि, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यटन विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर लंबा जाम लगने की स्थिति में प्रभावित तीर्थयात्रियों एवं बच्चों के लिए जलपान एवं दूध इत्यादि की व्यवस्था होगी। पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया था। उनके निर्देश पर व्यवस्था की जा रही है।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+