चंपावत उपचुनाव: स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ही पिछड़ गई कांग्रेस, धामी के लिए वोट मांगने आएंगे योगी
भाजपा ने 40,कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
देहरादून, 11 मई। चंपावत उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस अब पूरी तरह से मैदान में उतर गई है। नामांकन के बाद अब चुनाव प्रचार-प्रसार जोर पकड़ने जा रहे है। इसके लिए दोनों ही दलों ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। भाजपा ने योगी आदित्यनाथ समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। तो वहीं कांग्रेस ने 30 बड़े नामों को शामिल किया है। हालांकि लिस्ट में सीएम को खटीमा में हराने वाले और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को ही जगह नहीं मिल पाई। इस तरह से कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में ही पिछड़ती हुई नजर आ रही है।

योगी समेत 40 स्टार प्रचारक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपचुनाव रिकॉर्ड तरीके से जीताने के लिए भाजपा ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
इसके लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को भी मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। जिसमें सबसे बड़े नामों में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है। योगी चंपावत आकर सीएम धामी के लिए वोट मांगेंगे। 40 स्टार प्रचारकों में स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, अनुराग ठाकुर, प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या,पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा व अनिल बलूनी, नरेश बंसल, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, दीप्ति रावत, सरिता आर्य, खिलेंद्र चौधरी, किरण देवी, दीपचंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, हर भजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, डॉ. विनोद प्रजापति, लीलावती राण, हीमा जोशी व प्रेमानंद भी स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री के लिए प्रचार करेंगे।
ये भी पढ़ें- चंपावत विधानसभा सीट पर विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
राहुल, प्रियंका समेत 30 स्टार प्रचारक
कांग्रेस की ओर से 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट मं प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी है। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, सांसद प्रदीप टम्टा, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड, विधायक आदेश चौहान, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल राजेश रस्तोगी एवं प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई मोहन भंडारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा में चुनाव हराने वाले और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का नाम शामिल नहीं है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अलग से चुनाव प्रबंधन समिति बनाई है। समिति की कमान अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी को सौंपी गई है, जबकि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को संयोजक बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications