जमीन के नीचे से अचानक निकलने लगा धुंआ, दहशत में आए लोग, सच जानकर हुई हैरानी Viral video
उत्तराखंड के चमोली जिले से एक घटना सबके लिए कौतुहल का विषय बना हुआ है। नारायणबगड़ ब्लाॅक के सिलोड़ी और चिड़िंगा गांव के बीच जंगल में जमीन से पिछले कुछ दिनों से लगातार धुंआ निकल रहा है।
अचानक जमीन से धुआं उठता देख ग्रामीणों में दहशत हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पहले लोगों को लगा कि ये वनाग्नि का वीडियो है।

लेकिन जब एक ही जगह से तेजी से धुंआ बाहर आता हुआ दिखाई दिया तो लोग दहशत में आ गए। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन की टीम को दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उस स्थान पर खोदाई की। बताया जा रहा है कि सूखे पेड़ में आग लगने के कारण यह धुआं उठ रहा है।
जानकारी के मुताबिक सिलोडी मोटर मार्ग पर सड़क के किनारे पिछले दो-तीन दिन से जमीन से धुआं निकल रहा था। जिससे क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में थे। बुधवार को उन्होंने इसकी सूचना ब्लाॅक प्रमुख और प्रशासन को दी। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खोदाई की। बताया कि यहां कोई बड़ा पेड़ टूटा होगा। जो मलबे में दबकर भूमिगत हो चुका था।
उसमें आग लगने से वह भूमि के भीतर ही जल रहा था। जिसका धुआं जमीन में एक जगह से गुबार की तरह निकल रहा है। ये घटना सोशल मीडिया के साथ कई जगह कौतुहल का विषय बना रहा। बता दें कि आजकल पहाड़ों में जंगल भी धू धू कर जल रहे हैं। लेकिन जहां ये घटना हुई वहां पर जंगल में आग नहीं थी, सिर्फ एक ही जगह धुंए का गुबार तेजी से बाहर निकलता हुआ दिखाई दिया।












Click it and Unblock the Notifications