Chamoli news: विशेष समुदाय के युवक ने नाबालिग युवती से की ऐसी हरकत मच गया बवाल, पूरे इलाके में तनाव

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक विशेष समुदाय के युवक पर हिंदू नाबालिग युवती से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में आरोपित की दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर बाजार बंद करवाया।

युवक मुस्लिम समुदाय का बताया जा रहा है जो कि चमोली जिले के नंदानगर में सैलून का काम करता है। पीडि़ता के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस जांच में जुट गई है।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की घटना को बेहद गंभीरता से लिया है।

Chamoli news youth from special community did obscene acts minor girl created ruckus tension area

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में चमोली पुलिस प्रशासन को यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के कृत्य की हम कड़ी भर्त्सना करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

चमोली के नंदानगर में सैलून का काम करने वाले एक मुस्लिम युवक द्वारा क्षेत्र की नाबालिक युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जमकर बवाल हो गया। लोगों ने आरोपी के साथ ही अन्य दुकानों में तोड़फोड़ की। इसके बाद जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। व्यापारियों ने आरोपित और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी होने तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

जानकारी के अनुसार बिजनौर निवासी 24 वर्षीय आरिफ नंदानगर में सैलून चलाता है। पिछले लम्बे समय से आरोपित पीड़िता को गंदे-गंदे इशारे कर रहा था। शुरुआत में पीड़िता ने इन हरकतों को अनदेखा किया। बीते 22 अगस्त को पीड़िता के पिता काम से बाहर गए हुए थे, जिनकी पास में ही दुकान है। दुकान पर नाबालिग युवती बैठी हुई थी।

आरोप है कि आरिफ ने नाबालिग को अश्लील इशारे किए। जिसके बाद युवती ने घर में इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पिता के लौटने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पीड़ित की तरफ से तहरीर दी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शहर में जमकर बवाल किया। व्यापारियों ने आरिफ और उसे भगाने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बाजार बंद किया और जमकर प्रदर्शन किया। भीड़ ने आरोपित और उसको भगाने वालों की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+