CBSE Board Result 2024: देहरादून रीजन का कैसा रहा रिजल्ट, रुड़की की बेटी ने किया कमाल

सीबीएसई बोर्ड ने आज 12वीं व 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारते हुए छात्रों को काफी ​पीछे छोड़ दिया है।

उत्तराखंड में भी बेटी ने टॉप किया है। 12वीं में देहरादून रीजन देशभर के 17 रीजन में 11वें स्थान पर रहा है। देहरादून रीजन का परिणाम 83.83 प्रतिशत रहा जो बीते वर्ष के मुकाबले तीन प्रतिशत तक बढ़ा है।

CBSE Board Result 2024 How was result of Dehradun region Rudrapur s daughter did wonders

सीबीएसई की ओर से मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। अब तक प्राप्त जानकारी के उत्तराखंड की साैम्या चाैहान ने देहरादून रीजन टाॅप किया है। सौम्या ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ देहरादून रीजन टॉप किया है। सौम्या रुड़की के माउंट लिट्रा जी स्कूल की छात्रा है। रुद्रपुर एमीनिटी स्कूल की छात्रा अनुष्का प्रीतम ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। अनुष्का प्रीतम कॉमर्स की छात्रा हैं।

अनुष्का के पिता अंजनी कुमार स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में डॉक्टर हैं। इसके अलावा हरिद्वार के दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर के अक्षत सिंह और डीएवी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के प्रखर जैन ने 98.6% अंक प्राप्त कर शहर में टॉप किया है। दोनों पीसीएम वर्ग से हैं।

देहरादून की बात करें तो देहरादून के केंद्रीय विद्यालय ओएलएफ में कला संकाय से कुमारी वैष्णवी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। रिया कुमारी ने 92.2 अंकों के साथ दूसरा व कुमारी आंचल ध्यानी ने 91.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही स्कूल का पास प्रतिशत 100 परसेंट रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+