उत्तराखंड में नौकरशाही के बंपर तबादले, IAS, IPS, PCS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट
Uttarakhand bureaucracy transfers list: उत्तराखंड सरकार ने नौकरशाही के बंपर तबादले कर दिए। शासन ने आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। बता दें कि ये सूची ऐसे समय में जारी हुई है जब प्रदेश में सियासी घटनाक्रम पर भी सबकी निगाहें टिेकी हुई हैं।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद अफसरों के तबादले हुए हैं। शासन में कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। हालांकि होली के समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था।

आईएएस अफसरों में युगल किशोर पंत को सचिव भाषा और सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस लेने के अलावा रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आनंद श्रीवास्तव से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें अपर सचिव कृषि की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस मनुज गोयल से अपर सचिव ग्रामीण विकास एवं कृषि की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव सैनिक कल्याण और उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है।
हिमांशु खुराना को अपर सचिव वित्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। अभिषेक रुहेला को अपर सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है। नितिका खंडेलवाल से अपर सचिव ग्रामीण विकास, निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें अपर सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी मिली है. गौरव कुमार को शहरी विकास में निदेशक की जिम्मेदारी मिली है।
वरुण चौधरी को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मिला है, उनसे हरिद्वार में नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ली गई है। नंदन कुमार को नगर आयुक्त हरिद्वार बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी निधि यादव को अपर सचिव कृषि की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिवालय सेवा के अधिकारी महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव सामान्य प्रशासन और प्रोटोकॉल दिया गया है। साथ ही श्याम सिंह को अपर सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग दिया गया है।
गृह विभाग ने शासन में विशेष सचिव गृह देख रही रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं , अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है। अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, योगेंद्र सिंह रावत को अब पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक की जिम्मेदारी मिली है. एनएस नपलच्याल को निदेशक यातायात बनाया गया है।
सुरजीत सिंह पंवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, अरुण भारती अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी जबकि जगदीश चंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल बनाया गया है। लोकजीत सिंह को देहरादून में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात और स्वप्न किशोर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ का जिम्मा सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications