उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र (कल) 18 फरवरी से,पेपरलेस के साथ ही इस बार सत्र में जानिए क्या है खास

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल 18 अक्टूबर मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पहली बार पेपरलेस बजट पेश होगा। विधानसभा सत्र पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई विधान एप्लिकेशन) के अंतर्गत भी संचालित हो रहा है।इसके साथ हीं सदन में अनुशासन बनाये रखने के लिए सभी के मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल पर रोक लगाई है।

सभी सदस्यों की टेक्नोलॉजी सहायता के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। पूरे विधानसभा परिसर में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि अभी तक आगामी बजट सत्र के लिए 30 विधायकों ने सवाल भेजे है ये 521 सवाल है और अभी तक उनके पास दो विधेयक ही आए है।

Budget session Uttarakhand Vidhan Sabha from 18th February know what special in session paperless session

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, विधायकों की संस्तुति पर एक आगंतुक को और मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

विधानसभा सत्र के दौरान विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा भी आयोजित हो रही है, इस बात को ध्यान में रखते हुए, विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल बसों या अन्य किसी भी साधन से परीक्षा केंद्रों को जा रहे परीक्षार्थियों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही में कोई व्यवधान उत्पन्न न होने के लिए सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा के लिए जा रहे बच्चों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात की, जिसमे ट्रैफिक एडवाइज़री, स्कूलों को एडवाइज़री सुनिश्चित करें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सत्र की पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग और वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग तथा इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट एजेंसी (आ.ई.टी.डी.ए.) द्वारा की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विधानसभा की कार्यवाही जनता तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंच सके।

विधानसभा सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, भाजपा विधायक खजानदास समेत कई विधायक मौजूद रहे।

बैठक में विधानसभा सत्र को सुचारू चलाने के लिए सभी दलों के साथ बैठक की गई। सत्र को लेकर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल गुरमीत सिंह का अभिभाषण होगा। इसके बाद भाजपा विधान मंडल दल की कल ही बैठक होगी। जिसमें सदन के संचालक को लेकर चर्चा की जाएगी।

भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री और सभी विधायक शामिल होंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि विधानमंडल दल की बैठक के लिए तैयारी की जा रही है। सभी विधायकों से निवेदन किया गया है कि वे विधानमंडल की बैठक में शामिल हो,विधानमंडल दल की बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+