मंगलौर से बसपा विधायक का निधन, दो बार कर चुके हैं प्रतिनिधित्व, सीएम ने जताया शोक
हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का निधन हो गया है। विधायक का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। नोएडा में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे।
इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट कर विधायक के निधन पर शोक जताया है। इसके अलावा बसपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।












Click it and Unblock the Notifications