प्राइवेट कार में बत्ती के साथ शीशे पर काली फिल्म,यूपी का डिप्टी एसपी बताकर दिखा रहा था रौब,पुलिस ने ऐसे उतारा

चमोली में एक व्यक्ति को पुलिस को रौब दिखाना महंगा पड़ गया। आरोपी ने कार में अनाधिकृत रूप से लाल व नीली बत्ती लगाने के साथ ही शीशे पर काली फिल्म लगाई हुई थी। पुलिस ने आरोपी के ड्राइवर का 1 हजार रुपये का चालान कर दिया।

चमोली पुलिस जीरो बैंड के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक प्राइवेट कार तेज रफ्तार से आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका। कार से एक व्यक्ति उतरा और खुद को उत्तर प्रदेश का डिप्टी एसपी बताते हुए रौब दिखाने लगा।

Black film on glass with lights in private car UP Deputy SP showing off pride police action challan

चमोली पुलिस ने अनाधिकृत रूप से गाड़ी में लाल व नीली बत्ती लगाने और शीशे पर काली फिल्म लगाने पर एक डिप्टी एसपी के ड्राइवर का 1 हजार रुपये का चालान कर दिया।

मामला गोपेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जीरो बैंड के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक प्राइवेट कार तेज रफ्तार से आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका। कार में लाल और नीली बत्ती लगी हुई थी। नंबर प्लेट भी अस्थायी थी, साथ ही शीशे पर काली फिल्म भी लगी हुई थी।

पुलिस ने कार चालक से लाल और नीली बत्ती को लेकर दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। कार से एक व्यक्ति उतरा और खुद को उत्तर प्रदेश का डिप्टी एसपी बताते हुए रौब दिखाने लगा। वह पुलिस के उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे, लेकिन उनके वाहन का चालान कर दिया।

पुलिस ने बताया कि प्राइवेट वाहन में बैठे व्यक्ति ने खुद को यूपी का डिप्टी एसपी बताते हुए बदसलूकी की। वाहन में नंबर प्लेट अस्थायी थी, नीली और लाल बत्ती लगाने के दस्तावेज भी नहीं थे, जिसके आधार पर वाहन के ड्राइवर का चालान किया गया, काली फिल्म और लाल-नीली बत्ती हटाने की हिदायत दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+