Uttarakhand news: भाजपा शुरू करेगी राम मंदिर दर्शन अभियान, 25 जनवरी से ऐसे भक्तों को होंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब हर कोई अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करना चाहता है। ऐसे में उत्तराखंड में भाजपा अब दर्शन अभियान चलाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा अब राम मंदिर दर्शन अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश की हर लोकसभा से छह हजार भक्तों को रामलला दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। ये अभियान 25 जनवरी से 25 मार्च तक अभियान चलेगा।

 BJP will start Ram temple darshan campaign Uttarakhand devotees darshan of Ramlala from January 25.

भाजपा प्रवक्ता विनोद सुयाल ने बताया कि राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद हर कोई जो भी इस विचारधारा से जुड़ा है। अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं। उनका कहना है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता इस समय अयोध्या दर्शन के लिए उत्साहित है।

इसी तरह कैबिनेट और अन्य भी प्रभु राम के दर्शन करना चाहेंगे। ऐसे में पार्टी एक अभियान चलाकर सभी को प्रभु राम के दर्शन के लिए प्रेरित भी करेगी। ये अभियान 25 जनवरी से चलेगा। भाजपा के सीनियर नेता और दायित्वधारी ज्यौति प्रसाद गैरोला ने बताया कि जिन कार सेवकों की वजह से आज ये सब संभव हो पाया है।

उन्होंने बताया कि ये मौका उत्तराखंड को मिला है कि यहां से ढ़ाई हजार ऐसे भक्त जो कार सेवा करने वाले हैं, उन्हें अयोध्या जाने का 25 जनवरी को दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। राम जन्म भूमि में अपनी सेवा देने वाले लोगों और उनके परिवारों को ये मौका मिल रहा है कि वे अयोध्या जाकर दर्शन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि हर लोकसभा से हजारों लोग अयोध्या जाने को व्याकुल हैं। आने वाले समय में अयोध्या को लेकर कनेक्टविटी बढ़ेगी, ज्यादा से ज्यादा बसें और कनेक्टविटी अयोध्या जाएंगी, जिसके बाद ज्यादा से ज्यादा लोग अयोध्या जायेंगे। बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही पूरी कैबिनेट को अयोध्या दर्शन के लिए जाने की बात कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+