Success Story in Hindi: राजेंद्र सिंह ने 51 की उम्र में पाई सरकारी नौकरी, बोले-'पत्‍नी ने किया मोटिवेट'

Success Story in Hindi: पहले भारतीय सेना में फौजी। फिर बैंक में सुरक्षाकर्मी और अब बैंक में बाबू। नाम है राजेंद्र सिंह। यह वो शख्‍स हैं, जिन्‍होंने 51 साल की उम्र में सरकारी नौकरी लगकर साबित कर दिया कि सफलता हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती।

51 साल की उम्र में एक बार फिर से सरकारी नौकरी हासिल करने वाले राजेंद्र सिंह राजस्‍थान के सीकर जिले के लक्ष्‍मणग़ कस्‍बे के रहने वाले हैं। यहां की गंगा कॉलोनी में रहते हैं। वैसे इनका परिवार मूलरूप से फतेहपुर शेखावाटी इलाके के मरडाटू बड़ी गांव का रहने वाला है।

Rajendra Singh Sikar Govt Job

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में राजेंद्र सिह बताते हैं कि उनके परिवार में पांच लोगों ने इंडियन आर्मी ज्‍वाइन की। पहले पिता, फिर तीन भाई व अब एक बेटा फौज में गया। खुद राजेंद्र सिंह ने भारतीय सेना में 18 साल की नौकरी पूरी करके वीआरएस ले लिया।

भारतीय सेना से VRS लेने के बाद साल 2014 में SBI लक्ष्‍मणगढ़ में सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगी। अब बैंक में लिपिक पद पर अलवर एवं सीकर जोन में प्रथम व ऑल राजस्‍थान स्‍तर पर चौथी रैंक भी प्राप्‍त की।

राजेंद्र सिंह बताते हैं कि फौज में नौकरी करने के बाद लोग अक्‍सर घर पर रहकर आराम करना पसंद करते हैं, मगर पत्‍नी अमृता देवी ने उन्‍हें इस कदर मोटिवेट किया कि 51 साल की उम्र में सरकारी नौकरी लगकर ही माने।

राजेंद्र सिंह कहते हैं कि कंप्‍यूटर दक्षता की परीक्षा आरकेसीएल तथा बाद में एसबीआई की ओर कर्मचारियों के लिए आयोजित परीक्षा शानदार अंकों से पास की। सफलता का सारा श्रेय पत्‍नी को जाता है।

बता दें कि राजेंद्र सिंह साल 1991 में भारतीय सेना में जवान के पद पर नियुक्‍त हुए थे। सेना में 18 साल नौकरी के बाद 2009 में हलवदार पद से वीआरएस ले लिया। साल 2014 में एसबीआई में गार्ड बने।

इसी साल 28 मार्च को आयोजित बैंक लिपिक परीक्षा में भाग लिया। 30 अप्रैल को रिजल्‍ट आया। राजेंद्र सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नितेश बीएसएफ में सिपाही हैं। छोटा बेटा कार्तिक बीएससी नर्सिंग कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+