BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महाअभियान पर तैयार की गई रणनीति, हर घर तक पहुंचेगा कार्यकर्ता
देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महा जनसंपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण चुग शामिल हुए।

शनिवार को देहरादून हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महा जनसंपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण चुग, सह प्रभारी रेखा वर्मा व सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व सहप्रभारी, मोर्चों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया व सह मीडिया प्रभारी समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
भाजपा आपातकाल पर डॉक्यूमेंट्री बना रही
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद बीजेपी नेता तरुण चुग ने प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें उन्होंने बताया कि भाजपा आपातकाल पर डॉक्यूमेंट्री बना रही है। 25 जून को देशभर में बीजेपी इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाएगी। इस स्पेशल डॉक्यूमेंट्री का काम राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार 302 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ना है। सीएम से लेकर सरपंच तक प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक, सभी महाजनसंपर्क अभियान में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की हर विधानसभा तक बूथ कार्यकर्ता जाएगा। मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications