केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की,टिकट को लेकर इंतजार

केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच भाजपा ने केदारनाथ उप चुनाव के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हालांकि अभी तक भाजपा ने प्रत्याशी का चयन नहीं किया है।

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान जानकारी दी है कि बीजेपी ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान को और अधिक गति देते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ केदारनाथ क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।

BJP releases list of 40 star campaigners for Kedarnath by-election waiting for tickets

इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों समेत सभी पूर्व सीएम को जगह दी गई है। साथ ही केदारनाथ से दावेदार आशा नौटियाल का नाम भी है। बता दें कि केदारनाथ से भाजपा के दावेदारों में आशा नौटियाल के अलावा दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की बेटी ऐश्वर्या और कर्नल अजय कोठियाल समेत 6 दावेदार प्रमुख बताए जा रहे हैं।

कांग्रेस के आरोपों पर भी भाजपा ने पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाया है कि भाजपा मे टिकट पर रार सामने आ रही है। इस पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव को लेकर एकजुट भाजपा मे कोई रार नही है और न ही उसे कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने का इंतजार है, क्योंकि भाजपा मे एक प्रक्रिया के तहत प्रत्याशी घोषित होता है और चुनाव लड़ाने से लेकर जिताने की जिम्मेदारी जनता लेती है।

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव को लेकर भाजपा मे कोई रार की बात अनौचित्यपूर्ण बात है और भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है जहाँ पर अनुशासन सर्वोपरि होता है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता आया है, इसलिए सभी फैसले आम सहमति से निष्पक्ष रूप से लिए जाते हैं।

चौहान ने कहा कि रार कांग्रेस मे चल रही है और क्षत्रपों मे खिंची तलवारें और सुर बाहर दिखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि गुटीय बर्चस्व की पोल पिछले हफ्ते खुल चुकी है जब प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा केदारनाथ के लिए घोषित टीम के उपर एक अलग टीम प्रदेश प्रभारी ने घोषित कर दी है। अब आब्जर्वर की अलग अलग टीमें प्रत्याशियों को लेकर रिपोर्ट दे रही है जिससे मचे घमासान से टिकट फाइनल मे देरी के लिए भाजपा की और इशारा कर रही है। हकीकत सब जानते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+