भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में किया रोड शो, संतों से मांगा जीत का आशीर्वाद
उत्तराखंड में भाजपा ने स्टार प्रचारकों के जरिए पूरा जोर लगा दिया है। पीएम मोदी के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो दिन तक उत्तराखंड में प्रचार किया। पहले पिथौरागढ़ फिर टिहरी और आज हरिद्वार में नड्डा ने रोड शो किया। नड्डा का रोड शो हरिद्वार के आर्यनगर ज्वालापुर से शुरू हुआ। हरिद्वार में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो का स्वागत किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को हरिद्वार में रोड शो किया। रोड शो आर्यनगर चौक से चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद उन्होंने ऋषिकुल मैदान में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का रोड शो आर्यनगर ज्वालापुर से शुरू हुआ। नड्डा के साथ हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान मध्य हरिद्वार में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो का स्वागत किया।
उन्होंने भाजपा को वोट करने की अपील भी की। भाजपा को आईडियोलॉजिकल और काडर बेस्ड पार्टी बताया। कहा की भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। 1951 52 में एक देश में दो निशान और दो विधान का विरोध करने वाली भाजपा ने 6 अगस्त 2019 को धारा 370 को धराशाई कर दिया।
भाजपा के 1978 में पालमपुर राष्ट्रीय अधिवेशन में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की बात कही गई थी जिसे 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। तीन तलाक को खत्म किया। महिलाओं को 33% आरक्षण से लेकर अनेक कार्यों की लंबी सूची है।
कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि यहां परिवारवाद नहीं है। गरीब घर के व्यक्ति भी अध्यक्ष बनते हैं। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है मेजोरिटी और माइनॉरिटी को लड़ाने का काम किया है। उन्होंने आगामी 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि मतों का अंतर बढ़ाने के लिए है।












Click it and Unblock the Notifications