तबलीगी जमात के लोगों पर लगे रासुका, थूकने वालों को गोली मारने का आदेश हो: भाजपा विधायक
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर से भारतीय जनता पार्टी विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा है कि डॉक्टर और नर्स से बदसलूकी करने वाले तबलीगी जमात के सदस्यों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत केस दर्ज होना चाहिए। ऐसे लोग जो उनके ऊपर थूककर कोरोना वायरस फैलाने का काम कर रहे हैं, उनको गोली मारने के आदेश होने चाहिए।

वीडियो में क्या कह रहे हैं ठुकराल
ठुकराल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वे कह रहे हैं कि दिल्ली के निजामुद्दीन में जो तबलीगी जमात के लोग एकत्रित हुए, यह भारत के खिलाफ षड्यंत्र है। ये आत्मघाती दस्ता हैं और 2000 से ज्यादा लोग जो विभिन्न क्षेत्रों में गए हैं, ये देश को खोखला करने की योजना है। ये समाज के खिलाफ काम कर रहे हैं। इन राष्ट्रद्रोहियों के खिलाफ रासुका लगाना चाहिए। ये राष्ट्र के लिए खतरा हैं।
विधायक ने आगे कहा
विधायक ने कहा कि जो लोग डॉक्टर और नर्स के ऊपर थूक रहे हैं, उनसे बदतमीजी कर रहे हैं, इनको देखते ही गोली मारने का आदेश हो। ये वायरस को और फैला रहे हैं। ये लोग दंड के भागी हैं और जो लोग सुधर नहीं रहे हैं उनको गोली मारने का आदेश हो नहीं तो हिंदुस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा क्योंकि कोरोना फैलेगा तो जाति-धर्म नहीं देखेगा, बस्ती का बस्ती साफ करेगा।। जमात के लोगों के खिलाफ रासुका (एनएसए) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

सीएम ने कहा- रासुका लगेगा
तबलीगी जमात के लोगों की शर्मनाक हरकत तब सामने आई थी जब गाजियाबाद सीएमओ ने गुरुवार को डीएम से उनकी शिकायत की थी। सीएमओ के मुताबिक, क्वारंटाइऩ सेंटर में जमात के लोग नंगे घूम रहे थे और नर्स, डॉक्टर व कर्मचारियों से बदसलूकी कर रहे थे। इनके खिलाफ मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने उनको मानवता का दुश्मन बताते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध के लिए उनको छोड़ेंगे नहीं।












Click it and Unblock the Notifications