BJP MLA के भाई समेत दो लोग इंटरनेशनल बॉर्डर से 40 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार,गरमाई सियासत

भाजपा विधायक के भाई समेत दो लोगों को एसएसबी ने भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर से 40 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद एसएसबी ने आरोपियों को चंपावत की बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सामने आते ही पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है।

कांग्रेस ने जहां भाजपा सरकार को घेरा है। वहीं भाजपा इस पूरे मामले में बैकफुट पर आकर विधायक के बचाव में खड़ी नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा और राज्य सरकार को घेरा है।

BJP MLA brother Two people arrested with 40 live cartridges from International Border politics

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा विधायक के छोटे भाई को अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल की 57वीं वाहिनी ने 40 अवैध कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। माहरा ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विधायक के भाई को बचाने में जुट गई है। माहरा ने कहा कि प्रशासन उनसे लाइसेंस दिखाने को कह रहा है।

उन्होंने सवाल उठाया कि कोई कारतूस लेकर दूसरे देश में जा सकता है? क्या देश की सीमाएं लांघी जा सकती हैं? लेकिन प्रशासन लाइसेंस दिखाने का समय दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि माओवाद के पुराने इतिहास को देखते हुए यह घटना अत्यधिक चिंताजनक है।

इस मामले को प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार दबाने में लग गई है। हरीश रावत का कहना है कि इस मामले को लेकर कांग्रेस राज्य के लोगों को समझाएगी। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस और भी तथ्य इकट्ठा करके राज्यपाल के पास जाएगी और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े इस मामले को लेकर उनसे मुलाकात करेगी। भाजपा ने रानीखेत विधायक के भाई को लेकर हरीश रावत के आरोपों को राजनैतिक लाभ के लिए सनसनी फैलाने कोशिश बताया है।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पलटवार किया कि इस पूरे घटनाक्रम में हुई अब तक हुई कानूनी कार्यवाही, पूरी तरह निष्पक्षता की पुष्टि करती है। वहीं गौकशी को लेकर कांग्रेस की सुविधावादी बयानबाजी पर कटाक्ष किया कि वे इधर उधर की बात न करें, जनता सीधे सीधे जानना चाहती है वे गौहत्यारों के पक्ष में क्यों खड़े हैं।

।उत्तराखंड के चम्पावत जनपद से नेपाल भारत के बनबसा बॉर्डर पर SSB की 57वीं वाहिनी के जवानों ने चेकिंग के दौरान अवैध सामान और 40 कारतूस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विधानसभा से विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल का छोटा भाई सतीश नैनवाल है जिसके साथ उनका ड्राइवर दिनेश चंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है।

वहीं विधायक प्रमोद नैनवाल ने कहा कि उनका भाई उनसे अलग हल्द्वानी में रहता है। सोशल मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होने अपने भाई से बातचीत की जिसमें उनके भाई ने बताया कि वह लैबर लेने के सिलसिले में बनबसा बॉर्डर पर जा रहा था लेकिन जल्दबाजी में उसने लाईसेंस पिस्टल को अपने पास रख दिया था। जिसके बाद एसएसबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+