पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत पीएम के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारों व विकास के कामों पर जनता की मुहर: भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्वोत्तर राज्यों में मिली इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारों व विकास के कामों पर जनता की मुहर बताया है।

bjp mahendra bhatt stamp nationalist ideas development works under PMs leadership won North Eastern states:

भाजपा ने त्रिपुरा एवं नागालैंड के चुनावों में हासिल प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए समस्त भाजपा परिवार और दोनो राज्यों की जनता को बधाई दी है । पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्वोत्तर राज्यों में मिली इस जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारों व विकास के कामों पर जनता की मुहर बताया है।

पूर्ववर्ती सरकारों ने नार्थ ईस्ट के राज्यों को विकास कार्यों से दूर रखा

महेंद्र भट्ट ने कहा, आज की जीत साबित करती है कि मोदी जी के काम सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गांव -गांव, घर-घर पहुंच रहे हैं ।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, पूर्ववर्ती सरकारों ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के वावजूद हमेशा नार्थ ईस्ट के राज्यों को विकास कार्यों से दूर रखा है । लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस क्षेत्र के सभी राज्यों को प्राथमिकता में रखते हुए यहां न केवल स्थानीय संस्कृति और जरूरतों के अनुरूप ऐतिहासिक विकास कार्य किये हैं साथ ही आधारभूत संरचनाओं को विकसित कर सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती दी है । उन्होंने कहा, हमने अपनी सरकारों की परफॉर्मेंस के दम पर दोबारा जीतकर आने की परंपरा को इन दोनो राज्यों में भी कायम रखा है । उन्होंने जोर देकर कहा, हिमाचल, मेघालय और जेएंडके को छोड़ दें तो अन्य सभी 9 हिमालयी राज्यों में भाजपा की राष्ट्र्वादी सरकारों का बनना देश की सुरक्षा के लिए शुभ है।

Recommended Video

      Uttarakhand: Nainital में होली महोत्सव की धूम, महिलाओं ने निकाला जुलूस | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+