सर्वे: 2022 में बीजेपी के हाथ से जा सकता है उत्तराखंड, पंजाब में भी नहीं खिलता दिख रहा कमल

देहरादून। अगले साल 2022 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से चार राज्यों में भाजपा की सरकार है और बीजेपी के लिए इन चारों राज्यों में अपनी सरकार को बचाना चुनौतीपूर्ण है। आपको बता दें कि अभी बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भले ही बीजेपी बंगाल को जीत जाए, लेकिन अगले साल होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी की राह बहुत मुश्किल है और इसका अंदाजा ABP न्यूज-सी वोटर के सर्वे से लगाया जा सकता है।

Modi and Shah

उत्तराखंड में सत्ता गंवा सकती है बीजेपी

सर्वे में ये सामने आया है कि बीजेपी को उत्तराखंड में बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। उत्तराखंड में पिछले चुनाव के अंदर जोरदार जीत दर्ज करने वाली बीजेपी को 2022 में सत्ता गंवानी पड़ सकती है। उत्तराखंड के अलावा पंजाब में तो बीजेपी की राह कांटो भरी होगी, क्योंकि किसान आंदोलन की वजह से बीजेपी का पंजाब में खाता तक खुलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

उत्तराखंड का मिजाज

उत्तराखंड में 2017 के विधानसभा चुनाव के अंदर 70 सीटों में से 57 सीटें जीतने वाली बीजेपी को अगले साल होने वाले चुनाव में 70 में 24-30 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी को 32-38 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 2017 में सिर्फ 11 सीटें मिली थीं। वहीं उत्तराखंड में पहली बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी को सिर्फ 2-8 सीटें मिल सकती हैं।

पंजाब में खाता खुलना भी है मुश्किल

वहीं पंजाब में बीजेपी को कृषि कानून के विरोध का नुकसान हो सकता है। अकाली दल के NDA से अलग होने के बाद बीजेपी के लिए पंजाब में चुनाव जीत पाना बहुत ही मुश्किल होगा। सर्वे के मुताबिक, 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा के लिए अगर आज चुनाव हुए तो बीजेपी बमुश्किल खाता खोल पाएगी। उसे सिर्फ 2 सीटें मिलने का अनुमान है। 2017 के चुनाव में उसे 3 सीटें मिली थीं। इस लिहाज से कह सकते हैं कि बीजेपी के पास पंजाब में खोने के लिए कुछ खास है ही नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+