भाजपा का गांव चलो अभियान,सीमांत क्षेत्र में सीएम धामी ने होमस्टे में बिताई रात, सबसे हुए रूबरू, दिया ये संदेश

भाजपा ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए भाजपा ने गांव चलो अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा, लोहाघाट,चंपावत, में रात्रि चौपाल लगाई और स्थानीय लोगों से सीधा जन संवाद किया। सीएम ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया।

भाजपा का गांव चलो अभियान,सीमांत क्षेत्र में सीएम धामी ने होमस्टे में बिताई रात, सबसे हुए रूबरू, दिया ये संदेश

गांव चलो अभियान अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ठाटा , लोहाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुमदेश की क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता अपने मुख्यमंत्री का स्वागत करने उमड़ी। अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी जनता के बीच नन्हे बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओ से रूबरू हुए। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान व सभी पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ हर गांवए हर परिवार तक पहुंचाए जाने पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में घर घर तक आज रसोई गैस पहुंच गई है। साथ ही अब घर घर शुद्ध पानी पहुंच रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि हमें पहले फोला, गगरी लेकर सुबह 3 बजे पानी लेने जाना पड़ता था पर अब घर पर ही पानी आ गया है।

मुख्यमंत्री ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमस्टे को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है। यहां की भूमि देवभूमि है। यहां बिलकुल भी गलत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत हुई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है। जो आदर्श उत्तराखंड की ओर बढेगा। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का हैए यह प्रधानमंत्री जी का दृष्टिकोण हैए इस दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+