लोकसभा चुनाव को लेकर इस तरह विपक्षीय दलों की घेराबंदी में जुटी भाजपा, सीएम धामी ने सोशल 'वॉर' से संभाली कमान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाल में एक के बाद एक ट्वीट इस बात का संकेत हैं कि वे हर मोर्च पर विपक्ष का डटकर सामना करने को तैयार हैं। इसके लिए सोशल वॉर छेड़ दिया गया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अभी से पूरी तरह से मिशन इलेक्शन मोड पर जुट गई है। एक तरफ जहां विपक्ष एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा ने विपक्ष के एकजुट होने के बाद से सोशल वॉर छेड़ दिया है। इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कमान संभाली हुई है।

विपक्ष के संगठन को भाजपा महाठगबंधन कहकर संबोधित कर रही है। ऐसे में विपक्षीय दलों के किसी नेता की बयानबाजी को सोशल वॉर के जरिए भाजपा चुनौती देने में जुटी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाल में एक के बाद एक ट्वीट इस बात का संकेत हैं कि वे हर मोर्च पर विपक्ष का डटकर सामना करने को तैयार हैं। इसके लिए सोशल वॉर छेड़ दिया गया है।
25 जुलाई को सीएम पुष्कर सिंह धामी का पहला ट्वीट सामने आया जिसमें उन्होंने अपने शायरी अंदाज में विपक्षी एकजुटता पर तंज कसा। सीएम ने कहा कि बढ़ते देश की उम्मीदों पर वो अंधेरे जैसा छा जाते हैं, देश ने बोला "कर्म" बदलो, वो "नाम" बदल कर आ जाते हैं। फूट डालो राज करो जिनके डीएनए में है ऐसी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरगना कांग्रेस आज महाठगबंधन को "I.N.D.I.A" नाम देकर समस्त राष्ट्रभक्तों के विरुद्ध एक छद्म युद्ध छेड़ने का कार्य कर रही है। सीएम ने आगे कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विश्वपटल पर एक शक्ति के रूप में "NEW INDIA" का उदय हो रहा है वहीं दूसरी ओर परिवारवाद और भ्रष्टाचार में डूबे ये दल अपने इस ठगबंधन को "I.N.D.I.A" नाम देकर देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
बढ़ते देश की उम्मीदों पर वो अंधेरे जैसा छा जाते हैं,
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 25, 2023
देश ने बोला "कर्म" बदलो, वो "नाम" बदल कर आ जाते हैं।
"फूट डालो राज करो" जिनके डीएनए में है ऐसी टुकड़े-टुकड़े गैंग की सरगना कांग्रेस आज महाठगबंधन को "I.N.D.I.A" नाम देकर समस्त राष्ट्रभक्तों के विरुद्ध एक छद्म युद्ध छेड़ने का…
इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बदरीनाथ धाम पर की गई टिप्पणी पर सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम पर समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। "महाठगबंधन" के एक सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा दिया गया यह बयान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की देश व धर्म विरोधी सोच को दर्शाता है। यह विचार इन दलों के अंदर SIMI और PFI की विचारधारा के वर्चस्व को भी प्रकट करता है।
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र भू बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम पर समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 27, 2023
"महाठगबंधन" के एक सदस्य के रूप में समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा दिया गया यह बयान कांग्रेस और उसके सहयोगियों की देश व धर्म विरोधी सोच को…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम धामी की सक्रियता और विपक्षीय दलों पर जोरदार हमला इस बात के संकेत है कि उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम धामी कमान संभाल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications