लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव प्रबंधन और चुनाव समिति की बैठक कल, प्रत्याशियों का पैनल होगा फाइनल

उत्तराखंड भाजपा में अब प्रत्याशी चयन को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। देहरादून में कल प्रदेश चुनाव समिति एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। जिसमें पांचों लोकसभा सीटों की दावेदारी को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि फरवरी अंतिम या मार्च पहले सप्ताह में उत्तराखंड के लिए पांचों नामों का ऐलान हो सकता है।

 BJP election management election committee meeting tomorrow Lok Sabha elections panel candidates

उत्तराखंड में भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारों की लिस्ट तैयार करने के लिए मंथन करेगी। भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। अभी तक उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए दर्जनों दावेदार सामने आ चुके हैं।

हालांकि प्रदेश चुनाव समिति किसका नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। इसको लेकर कल चर्चा होगी। माना जा रहा है कि हर सीट पर कम से कम तीन नाम भेजे जांएगे। सबसे ज्यादा दावेदारी ह​रिद्वार और गढ़वाल सीट को लेकर मानी जा रही है। भाजपा से पूर्व सीएम, विधायक, मंत्री, सांसद समेत कई सीनियर नेता इस बार टिकट की दौड़ में हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा, पहली बैठक प्रातः लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत हाल में गठित प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की होगी। प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक समिति के सभी 38 विभागों के प्रमुख एवं सह प्रमुख शामिल होंगे।

जिसमे आगामी चुनाव रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिसके बाद अपराह्न 3 बजे से प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमे चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी, पूर्व मुख्यमंत्री, सभी सांसद, कैबिनेट मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत, सतपाल महाराज समेत पार्टी चुनाव समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे।

इस बैठक में सभी लोकसभा सीट में प्रत्याशी चयन की दृष्टि से भेजे गए प्रयवेक्षकों की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिसके बाद सभी सीटों के लिए संभावित नामों का पैनल प्रदेश चुनाव समिति द्वारा केंद्रीय संसदीय बोर्ड को प्रेषित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+