​उत्तराखंंड में सामने आए भाजपा, कांग्रेस के घोषणा पत्र, किसके विजन में है कितना दम, जानिए

कांग्रेस के 18 और भाजपा के घोषणा पत्र में 25 बिंदु शामिल

देहरादून, 9 फरवरी। ठीक एक सप्ताह के अंतराल में भाजपा ने भी अपने विजन यानि दृष्टि पत्र को जारी कर दिया। इससे पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर चारधाम चारकाम पर फोकस करने का दावा किया है। जबकि भाजपा के विजन में 25 बिंदुओं के जरिए विजन 2025 की छाप नजर आ रही है। हालांकि उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस के घोषणा पत्र में जगह मिली है, जबकि भाजपा के ​दृष्टि पत्र में देवभूमि, लवजिहाद, पर्यटन, सुरक्षा, रोजगार, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया गया है। दोनों सियासी दलों के विजन में सिलेंडर और चारधाम का जिक्र है। कांग्रेस ने भाजपा से अलग मुफ्त बिजली देने का दावा भी किया है।

मुफ्त बिजली, लोकायुक्त, गैरसेंण, पुलिस ग्रेड पे का मुद्दा कांग्रेस का बड़ा दांव

मुफ्त बिजली, लोकायुक्त, गैरसेंण, पुलिस ग्रेड पे का मुद्दा कांग्रेस का बड़ा दांव

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में चारधाम चारकाम का नारा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने 4 ऐसे मुद्दों को शामिल किया गया है जो​ कि उत्तराखंड के लिहाज से सबसे ज्वलंत मुद्दें हैं। इनमें गैरसेंण, लोकायुक्त, भू कानून और चारधाम को शामिल किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 200 यूनिट तक बिजली फ्री देने का दावा किया है। कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए अपने घोषणा पत्र में पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए देने का वादा किया है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा भी किया है। कांग्रेस ने सरकार आने पर सिलेंडर 500 रुपए के अंदर करने का दावा किया है। इसके साथ ही पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए और चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा किया गया है। इसके साथ ​ही बीते दिनों प्रदेश के सबसे बड़े मुद्दे राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रुपये का ग्रेड पे देने का भी वादा कर बड़ा दांव चला है। इस तरह से कांग्रेस का घोषणा पत्र ज्यादा लुभावना लग रहा है।

भाजपा के 3 सिलेंडर मुफ्त, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, लव जिहाद मुद्दे अलग

भाजपा के 3 सिलेंडर मुफ्त, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, लव जिहाद मुद्दे अलग

भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में ​दिवंगत जनरल बि​पिन रावत के नाम पर भी योजना शुरू करने का दावा किया है। भाजपा ने अपनी सरकार आने पर सुरक्षित देवभूमि बनाने के लिए भू-कानून लाने का दावा ​​किया है। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में काम करने के लिए जनरल बिपिन रावत की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट बनाने की घोषणा की है। जिसमें पांच लाख तक की सुविधा होगी। मिशन मायापुरी के तहत हरिद्वार को आस्था और अध्यात्म का केंद्र बनाने, गरीब घर और गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देने, लव जिहाद के कानून में संशोधन कर इसे सख्त बनाने की बात की है, जिसमें 10 साल के कठोर कारावास का प्रावधान भी शामिल किया गया है। इसके अलावा भाजपा के घोषणा पत्र में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का बड़ा दावा किया गया है।

कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र की तुलना

कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र की तुलना

कांग्रेस के घोषणा पत्र में 18 बिंदु शामिल

  • -सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त
  • -पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपए
  • -चार लाख युवाओं रोजगार देने का वादा
  • -सिलेंडर 500 रुपए के अंदर किया जाएगा।
  • - स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे ₹500000 के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
  • -पहले साल में रिक्त 57 हज़ार पद को भरा जाएगा
  • -राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा
  • - पुलिस विभाग में रिक्त पदों को भरा जाएगा जिसमें 40% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे
  • -अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा
  • -शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी साथ ही प्रत्येक सहित परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी
  • -राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रुपये का ग्रेड पे दिया जाएगा
  • -राज्य के 15 ब्लॉकों को सघन फल पट्टियों के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • -नए फल, नया बाजार की नीति को अपनाया जाएगा।।
  • -राज्य की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी
  • -चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार किया जाएगा
  • -रंगमंच विधाओं के प्रोत्साहन के लिए उत्तराखंड साहित्य अकादमी, फिल्म अकादमी और उत्तराखंड रंग कला अकादमी की स्थापना की जाएगी
  • -मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा
  • -सभी वृद्ध जनों को पेंशन दी जाएगी

भाजपा के घोषणा पत्र में 25 बिंदु शामिल

  • - चार धाम परियोजना का विस्तार
  • - हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी।
  • -वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. की व्यवस्था।
  • - पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार।
  • - प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज
  • - सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खुलेंगे।
  • - किसानों को 8000 रु. सहायता राशि
  • - लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी।
  • - पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए मदद।
  • - 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित।
  • - छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि।
  • - बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
  • - उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून।
  • -गरीब ​परिवार को एक साल में 3 सिलेंडर मुफ्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+