सदस्यता अभियान शुरुआत के पहले दिन भाजपा ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका,पूर्व विधायक ने की BJP ज्वाइन
सदस्यता अभियान शुरुआत के पहले दिन भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व विधायक धन सिंह नेगी को पार्टी ज्वाइन कराई। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की मौजूदगी में पूर्व विधायक धन सिंह नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हुए।
धन सिंह नेगी 2017 से 2022 तक टिहरी के विधायक रहे हैं। धन सिंह 2022 में टिकट कटने केे बाद भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। लेकिन चुनाव हार गए। भाजपा ने 2022 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय को टिकट दिया। जो कि टिहरी से चुनाव जीत गए।

अब धन सिंह नेगी एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए हैं। जो कि केदारनाथ उपचुनाव से पहले भाजपा की बड़ी जीत मानी जा रही है। बता दें कि टिहरी में 2022 में चुनाव लड़ चुके पूर्व मंत्री और विधायक रहे दिनैश धनै भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस तरह सभी विधायक रह चुके भाजपा के पाले में आ गए हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सबका स्वागत करते हुए कहा, हमे राज्य में सदस्यता के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर, विस्तृत संगठन से मोदी जी के हाथों को और अधिक मजबूत करना है।
बालवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने टिहरी के पूर्व विधायक के साथ कई कार्यकर्ताओं को शामिल किया। उन्होंने सभी नवांगुत सदस्यों को फूल माला एवं पटका पहनाया और सदस्यता मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल से औपचारिक सदस्यता दिलाई।
इस दौरान अपने संबोधन में उन्हें प्रसन्नता जताई कि सदस्यता अभियान शुरआत के पहले ही दिन हम सैकड़ों की संख्या में उन लोगों को भी साथ लाने में सफल हुए हैं जो पार्टी की रीति नीति से पूर्वतः परिचित हैं । साथ ही कहा, भाजपा परिवार की विशेषता है कि कोई हमसे अधिक समय तक अलग नही रह सकता है। सभी को विश्वास दिलाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमे देर सबेर सभी लोगों को सम्मान अवश्य मिलता है।
इस अवसर पर पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्वास जताया कि धन सिंह नेगी के वापिस आने से पार्टी को अधिक ऊर्जा और ताकत मिलेगी। पार्टी में आए सभी लोगों का अनुभव संगठन के काम आने वाला है। अब हम सबको मिलकर सदस्यता अभियान में जुटना है और मोदी के संदेश को घर घर पहुंचाना है।
वहीं पार्टी शामिल हुए धन सिंह नेगी ने कहा, हम हमेशा मन एवं विचारों से भाजपा से ही जुड़े रहे हैं। ऐसे में पार्टी में दोबारा आने पर बहुत गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि वे सभी अब पहले से अधिक शक्ति से संगठन कामों ने लगेंगे।












Click it and Unblock the Notifications