भाजपा ने कुंभ के नामांकरण को लेकर उठाए जा रहे विवाद पर विपक्ष को घेरा, वंदे मातरम गायन को लेकर कही ये बात
भाजपा ने कुंभ के नामांकरण को लेकर उठाए जा रहे विवाद को बेबुनियादी करार दिया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि सनातन विरोधी कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने, विपक्ष द्वारा कुंभ, अर्धकुंभ नाम को लेकर की जा रही बयानबाजी को निरर्थक एवं बेबुनियादी बताया।
उन्होंने कहा, सनातन संस्कृति का यह सबसे बड़ा समागम, चाहे 6 वर्ष में हो या 12 वर्ष में, इसे कुंभ ही कहा जाता है। लिहाजा नाम की शब्दावली में किसी को नहीं पढ़ना चाहिए। हमारी सरकार इस बार के हरिद्वार कुंभ की व्यवस्था को 12 वर्ष के कुंभ के आधार पर कर रही है।

कहा, हमारी कोशिश है कि उम्मीदानुशार करोड़ों श्रृद्धालु इस अवसर पर पहुंचेंगे, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही आपत्ति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सनातन विरोधी पार्टी को इस मुद्दे पर अनावश्यक चिंता करने की जरूरत नहीं है।
वहीं कुछ पार्टी नेताओं द्वारा वंदे मातरम गायन के विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा, संविधान में उल्लेखित इस गीत को गाकर ही हमने आजादी पाई है और आज भी हर आंदोलन की अलख इसी से जगती है। ऐसे में कोई इसका विरोध कैसे कर सकता है, इसके विरोध से उसकी राष्ट्रीयता पर ही प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है, भारत माता की वंदना प्रत्येक देशवासी को करनी चाहिएं
प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन के सभी सातों मोर्चों की राज्य टीम को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं जनवरी मध्य तक जिले एवं मंडल स्तर पर मोर्चा टीम गठन भी कर लिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कुंभ के नामांकरण को लेकर उठाए जा रहे विवाद को भी बेबुनियादी बताते हुए कहा, सनातन विरोधी कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी मुख्यालय में संगठन विस्तार को प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक हुई है। बैठक में सभी 7 मोर्चों के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों से बातचीत कर उनकी प्रदेश टीम और जिलाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है।
बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का ज़बाब देते हुए प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने जानकारी दी कि सभी मोर्चों की टीमों पर विचार पूर्ण हो गया है और एक दो दिन में घोषणा कर दी जायेगीं। वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 जनवरी तक पार्टी, जिला एवं मंडल स्तर पर भी टीमों का गठन हर हालत में कर लिया जाएगा।
-
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications