केदारनाथ मन्दिर परिसर में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी-सोशल मीडिया रील्स पर पाबंदी,जानिए क्या है निर्देश

केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स पर पाबंदी लगा दी गई है। जिससे मन्दिर दर्शन के लिए आये श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।

इसको सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी हो गए हैं। डीजीपी अभिनव ​​कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीजीपी ने ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

Ban videography-social media reels distance 50 meters Kedarnath temple complex know what instructions

केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी एवं सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। ताकि मन्दिर दर्शन के लिए आये श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि किसी भी प्वाइंट पर अनावश्यक भीड़ न हो। भीड़ प्रबन्धन एवं प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल बल के साथ संवाद स्थापित कर व उनकी ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने कहा कि आज चार धाम यात्रा के अन्तर्गत केदारनाथ धाम के कपाट खुले हुए दसवां दिन है। अभी तक जो भीड़ आई है प्रतिदिन तीस हजार से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन करके जा रहे हैं।

निश्चित रूप से यहां पर जो भी मंदिर व्यवस्था से जुड़ी हुई सारी एजेंसियां हैं, बद्री केदार मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, सूचना विभाग है, सारी टीमें जिस तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं, एक बहुत अच्छा उदाहरण है। आने वाले दिनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए हमारी कोशिश रहेगी कि यहां पर जो भी पुलिस व्यवस्था है, उसको और सुदृढ़ किया जाए जिससे यात्रियों के लिए हम और बेहतर से बेहतर व्यवस्था कर सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+