Bageshwar Dham Sarkar पहुंचे उत्तराखंड, वीडियो जारी कर बताया हिमालय आने का कारण
धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर उत्तराखंड में होने की जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि वह उत्तराखंड की पवित्र धरती के संतों को बागेश्वर धाम में होने वाले आयोजन का आमंत्रण देने आए हैं।

बीते दिनों से सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनल और अखबारों में कई तरह की सुर्खियां बटोरने वाले बाबा बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड पहुंचे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर उत्तराखंड में होने की जानकारी दी है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि वह उत्तराखंड की पवित्र धरती के संतों को बागेश्वर धाम में होने वाले आयोजन का आमंत्रण देने आए हैं। मीडिया में दी गई जानकारी के अनुसार वे ऋषिकेश क्षेत्र के एक आश्रम में रुके हुए हैं।
Recommended Video

वीडियो में उनके साथ आचार्य बालकृष्ण भी नजर आ रहे
धीरेंद्र शास्त्री के जारी वीडियो में उनके साथ आचार्य बालकृष्ण भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि आचार्य बालकृष्ण समूचे भारत में लोगों को औषधि से लाभ पहुंचा रहे हैं। आचार्य बालकृष्ण ने वीडियो में कहा कि भारत में हम लोग औषधि से लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सब लोग प्रेम पूर्वक रहें। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी भव्य यज्ञ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 से 19 फरवरी को यज्ञ होगा। उसी के लिए निमंत्रण देने आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications