Badrinath Reopen 2022: मई में इस तारीख को खुलेंगे उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर के कपाट

देहरादून। विश्‍व-प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर अभी शीतकालीन अवकाश के चलते बंद है। मगर.. अभी इसके कपाट खुलने की खबर आ चुकी है। मंदिर प्रबंधन की ओर से आज ऐलान किया गया हैकि, बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 8 मई को सुबह 6.15 बजे फिर से खुलेंगे।

Badrinath Temple

बता दें कि, हिमालय की तलहटी में स्थित इस मंदिर के कपाट बंद करने की शुभ-तिथि की घोषणा दशहरे के मौके पर की गई थी। उसके बाद 20 नवंबर 2020, शनिवार को शाम 6:45 बजे इसे भक्‍तों के लिए कई महीनों तक बंद कर दिया गया। उत्तराखंड-चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के प्रवक्ता हरीश गौर ने कहा था- स्थानीय मंदिर निकायों और पुजारियों द्वारा ज्योतिषीय गणना के माध्यम से चार धाम मंदिरों के कपाट बंद करने का शुभ समय आया, तब ही वो फैसला लिया गया।

Badrinath Temple

Recommended Video

    Badrinath Temple Reopen 2022: जानिए मई में किस तारीख और समय पर खुलेंगे कपाट | वनइंडिया हिंदी

    उत्तराखंड में आज देवस्थानम प्रबंधन ने बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की जो तारीख बताई है, उसके अनुसार, कपाट 8 मई को सुबह 6.15 बजे फिर से खुलेंगे। इन दिनों यहां बर्फ पड़ रही है और तापमान काफी गिरा हुआ है। हिमपात के वजह से लोगों की आवाजाही भी नहीं हो रही।

    Badrinath Temple

    बद्रीनाथ और इसके आस-पास का तापमान -20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है। सर्दियों में हिमपात के चलते रास्ते बाधित हो जाते हैं। यह मंदिर सामान्यत: गर्मियों में ही खुलता है।

    तिलों का तेल निकालेंगी सुहागिन महिलाएं
    एक पुरोहित ने बताया कि, भगवान बद्री विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसके बाद गाडू घड़ा यात्रा को लेकर डिम्मर पंचायत के लोग बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

    चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भी खुलेंगे
    बद्रीनाथ के अलावा चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तारीख भी घोषित कर दी गई है। एक मंदिर पदाधिकारी ने बताया कि, रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 19 मई को खुलेंगे। उन्होंने कहा कि, आगामी 19 मई को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। 15 मई से 17 मई तक गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में कपाट उद्घाटन की प्रक्रिया शुरू होगी। 17 मई को रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली गोपेश्वर से रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी और 19 मई को पूर्ण विधि-विधान के साथ सुबह 8 बजे रुद्रनाथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+