बदरीनाथ सीट उपचुनाव: भाजपा से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी ने किया नामांकन, जनता से मांगे चार इंजन

बदरीनाथ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने आज नामांकन करा दिया है। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

नामांकन के बाद एक जनसभा भी आयोजित हुई। जिसमें बदरीनाथ विधानसभा से डबल नहीं अब चार इंजन को लेकर वोट मांगा गया। केंद्र में मोदी, प्रदेश में धामी सरकार, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के बाद अब विधायक पर भंडारी को जीताकर चार इंजन से विकास कार्य का दावा किया गया है।

Badrinath seat by-election Former BJP MLA Rajendra Bhandari filed nomination asked for four engines from the public

सीएम धामी ने कहा कि एक तरफ हमारी सरकार राज्य को भारत में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए काम कर रही है और दूसरी तरफ हमारी विपक्षी पार्टी कांग्रेस है, जिसका एकमात्र उद्देश्य 'मैं और मेरा परिवार' है। उन्हें केवल अपने और अपने परिवार के कल्याण के लिए चुनाव जीतना है। उनका जनकल्याण के कार्यों से कोई लेना-देना नहीं है। आपने देखा होगा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के झूठ और पाखंड का पर्दाफाश हो गया था। लेकिन अब उन्होंने झूठे भ्रम फैलाने शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़कर लोकसभा चुनाव में भाजपा का दामन थामा था। जिस वजह से उनको विधायक से इस्तीफा देना पड़ा। अब वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी लखपत बुटोला कल 21 जून को नामांकन कराएंगे।

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने गुरुवार को आरओ कार्यालय में अपना नामांकन जमा किया। बद्रीनाथ सीट पर उप चुनाव के लिए 10 विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए हैं, लेकिन अभी तक केवल भाजपा उम्मीदवार ने ही अपना नामांकन आरओ कार्यालय में जमा किया है।

गुरुवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं लिया है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए अंतिम दिन 21 जून है। आगामी 24 जून को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 26 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है। उप चुनाव के लिए विधानसभा बद्रीनाथ सीट पर 10 जुलाई को मतदान और 13 जुलाई को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+