बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड का आरोपी दो लाख का ईनामी शूटर सरबजीत सिंह एक साल बाद गिरफ्तार, मुठभेड़ में हुआ घायल
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के आरोपी और शूटर सरबजीत सिंह को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। बीते वर्ष उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में हुए बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर सरबजीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया।
पंजाब से रुद्रपुर लाते समय काशीपुर के पास टायर फटने से पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस दौरान सरबजीत सिंह ने भागने की कोशिश की। मुठभेड़ में हत्यारोपी सरबजीत के दोनों पैरों में गोली लगने से वो घायल हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

28 मार्च 2024 को नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने के बाद शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू और सरबजीत सिंह बाइक से भाग निकले थे। अप्रैल 2024 में हरिद्वार में बिट्टू का एनकाउंटर हो गया, जबकि सरबजीत फरार चल रहा था। इस दौरान सरबजीत ने कई ठिकाने बदले।
उस पर पहले 50 हजार, फिर एक लाख और उसके बाद दो लाख रुपये का इनाम रखा गया था। आरोपी की पुलिस और एसटीएफ दोनों तलाश कर रही थी। पुलिस को दो महीने पहले सरबजीत के तरनतारन के एक घर में छिपे होने की जानकारी मिली। इस बीच पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए टास्क पर काम किया।
28 मार्च 2024 की सुबह 6:15 बजे सरबजीत सिंह अपने साथी अमरजीत सिंह के साथ बाइक से डेरा कार सेवा में घुसा। सरबजीत बाइक चला रहा था जबकि बाबा को गोली अमरजीत ने मारी। घटना के वक्त बाबा परिसर में कुर्सी पर बैठे थे।
8 अप्रैल 2024 को अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने एनकाउंटर कर मार गिराया लेकिन सरबजीत सिंह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उत्तराखंड पुलिस ने दो लाख के इनामी मियां मिड जिला तरनतारन (पंजाब) निवासी सरबजीत को हत्याकांड के एक साल बाद गिरफ्तार कर ही लिया। सरबजीत के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications