VIDEO: केदारनाथ में फिर भयानक हिमस्खलन, मंदिर पूरी तरह सुरक्षित

देहरादून, 1 अक्टूबर: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे। इस बीच शनिवार सुबह केदार नगरी में स्थित एक पहाड़ पर बड़ा हिमस्खलन हुआ। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। राहत की बात ये रही कि इस हिमस्खलन की चपेट में कोई इंसान या इमारत नहीं आई। इसके अलावा मंदिर भी पूरी तरह से सुरक्षित है। प्रशासन के मुताबिक केदारनाथ में यात्रा सुचारू रूप से जारी है और भक्त बाबा केदार के दर्शन कर रहे।

Uttarakhand

चश्मदीदों के मुताबिक केदारनाथ की यात्रा रोजाना की तरह चल रही थी। तभी उनको ऊपर स्थित पहाड़ी से तेज आवाज सुनाई दी। कुछ ही सेकेंड बाद वहां से भारी मात्रा में बर्फ नीचे आते हुए दिखाई दी। बाद में वो बर्फ पहाड़ी के बीच स्थित घाटी में जाकर रुक गई। ये घटना मंदिर से काफी दूरी पर हुई, ऐसे में सब सुरक्षित हैं। मामले में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में शनिवार सुबह हिमस्खलन हुआ, लेकिन इससे मंदिर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है।

सितंबर में भी हुआ था हिमस्खलन
आपको बता दें कि सितंबर के अंत में भी केदारनगरी में हिमस्खलन की घटना सामने आई थी। उस वक्त भी भारी मात्रा में बर्फ पहाड़ से टूटकर नीचे गिरी थी। प्रशासन के मुताबिक चोराबाड़ी ग्लेशियर के कैचमेंट में हिमस्खलन हुआ था। ये जगह केदारनाथ मंदिर से लगभग 5 किमी दूरी पर है। घटना से किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। उस इलाके में आम लोगों का आना-जाना बहुत कम होता है।

इस सीजन में 130 यात्रियों की मौत
हाल ही में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा से जुड़ा एक आंकड़ा जारी किया था, जिसके मुताबिक इस यात्रा सीजन में अब तक 130 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 11 हजार से ज्यादा यात्रियों को वक्त पर ऑक्सीजन देकर बचाया गया। इसके अलावा 77 हजार यात्रियों को यात्रा के दौरान उपचार दिया गया। प्रशासन के मुताबिक इस यात्रा में श्रद्धालुओं में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा, जिस वजह से कुल यात्रियों का आंकड़ा 12.81 लाख के पार पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+